Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » न्याय की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और प्रजा का कल्याण ही क्षत्रिय धर्म है – अविराज सिंह सानौधा में क्षत्रिय युवा सम्मेलन को संबोधित किया
    सामाजिक सरोकार

    न्याय की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और प्रजा का कल्याण ही क्षत्रिय धर्म है – अविराज सिंह सानौधा में क्षत्रिय युवा सम्मेलन को संबोधित किया

    admin By adminNovember 3, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। क्षत्रियों के लिए सबसे पहले राष्ट्र और समाज है। Catch सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की रक्षा के लिए है जिसके लिए हम शस्त्र उठाते हैं। न्याय की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और प्रजा का कल्याण ही क्षत्रिय धर्म है। क्षत्रिय युवाओं को समझना होगा कि साहस में शक्ति, संस्कारों में नीति और सेवा में निष्ठा ही आगे बढ़ने का मार्ग है। यह विचार युवा नेता अविराज सिंह ने सानौधा में आयोजित युवा क्षत्रिय सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित युवा संवाद की श्रृंखला में सानौधा में आयोजित युवा संवाद् में श्री सिंह ने कहा कि स्वयं की रक्षा आत्मरक्षा है लेकिन दूसरों की रक्षा को क्षत्रिय धर्म कहा गया है। युवा जहां भी जाते है वहां शक्ति संगठन और एकता का सुत्र, क्षत्रियता स्वयं में एक सिद्धांत और विचारधारा है। स्वाभिमान, स्वाबलंबन, धर्म की रक्षा और अधर्म का अंत करना इस सिद्धांत के हिस्से हैं। युवा जहां जागृत है वहां शक्ति, संगठन व एकता की भावना है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल जैसे क्षत्रिय वीरों से प्रेरणा लेकर विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करना है।

    अविराज सिंह ने कहा कि हमने हमेशा राष्ट्र व देशवासियों के हित के लिए निरंतर संघर्ष किया है। भीष्म पितामह ने कहा था न्याय की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और प्रजा का कल्याण ही क्षत्रिय धर्म है। भगवान श्री राम की मर्यादा, महाराणा प्रताप सा तेज,राणा सांगा जैसा साहस और रानी पद्मिनी जैसा त्याग क्षत्रियों में है इसलिए हमें गर्व होना चाहिए कि हमने क्षत्रिय कुल में जन्म लिया है। उन्होंने बताया कि विश्व विजय पर निकला सिकंदर जब भारत के द्वार पर पहुंचा तब महाराज पौरस से युद्ध करने के पश्चात उसने कहा कि क्षत्रियों को सिर्फ क्षत्रिय हरा सकता है या फिर भगवान। ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टाड ने अपनी पुस्तक “एनल्स एंड एंटीक्विटीज आफ राजस्थान“ में लिखा है कि अरावली घाटी के हर कोने को महाराणा प्रताप ने पवित्र कर दिया है।
    अविराज सिंह ने युवाओं से कहा कि अब हमें शिक्षा, राजनीति, कृषि, व्यवसाय, हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर भूमिका निभाना है। इसके लिए हमें नेतृत्व क्षमता, परिश्रम,साहस और संघर्ष के गुणों से काम लेना है। हर परिस्थितियों में मुस्कुराते हुए हम अपनी भूमिका निभाएं तभी हमारा परिवार ,समाज और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो जीवन में संघर्ष और परिश्रम नहीं करते, बुरे समय से डरते हैं उनका इतिहास में कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ें जैसे कि भगवान श्री राम, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी जैसे हमारे महापुरुषों ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक श्री मोहन भागवत के संदेश का उद्धरण देते हुए युवाओं से कहा कि कर्म करने वाला व्यक्ति ही देश को बदलता है केवल विचारों से आप आगे नहीं बढ़ सकते। हमें ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो जमीन पर उतर कर काम करें और राष्ट्र व समाज को आगे बढ़ाएं।

    अविराज सिंह ने युवाओं को फोन एडिक्शन से बचने का सुझाव देते हुए कहा कि युवाओं के लिए मोबाइल फोन एक ऐसी जेल बन गया है जिसे हम अपनी ही जेब में ले कर चलते हैं। इससे युवाओं का स्लीप साइकल बदल गया है। रात के तीन बजे तक मोबाइल से चिपके रहने से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे मार्गदर्शक सोशल मीडिया के इन्फ्लुएंसर नहीं बन सकते हमारे मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, भगत सिंह, महात्मा गांधी, पं अटल बिहारी बाजपेयी, पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी होने चाहिए। इनके बारे में भी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है । यह हमें समझना है कि हम सोशल मीडिया पर पाजीटिव कंटेंट को चुनते हैं या नेगेटिविटी को चुन लेते हैं। उन्होंने बताया कि ग्लोबल वेब इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत का युवा सोशल मीडिया की लत का सर्वाधिक शिकार बना है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को समझना होगा कि सोशल मीडिया मार्केटिंग टूल है, कंपनियां हमारी अटेंशन को बेचती हैं। हमें अपने समय का सम्मान करना होगा, समय को नष्ट करने से बचना होगा। आज 13 से 17 वर्ष के बच्चे भी सोशल मीडिया पर वल्गर कंटेंट का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का समय शस्त्रों से नहीं विचारों से लड़े जा रहे युद्ध का है। हमें अच्छे कंटेट के साथ अपने विचार शुद्ध करते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स, अल्कोहल के अवैध व्यापार से विदेशी कंपनिया जो धन अर्जित करती हैं वह धन हमारे ही देश में लव जेहाद और धर्मांतरण में लगाती हैं। यह सब रोकने के लिए हमें बेचारा नहीं विचारवान बनना होगा।
    सम्मेलन को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लखन सिंह , युवा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी सिगदौनी ने भी संबोधित किया। संचालन शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने किया व आभार जिला महामंत्री राहुल सिंह ने व्यक्त किया। अविराज सिंह ने सम्मेलन में 40-45 ग्रामों से बड़ी संख्या में पधारे युवाओं व समाज के स्थानीय सम्माननीय बुजुर्गों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। सम्मेलन में रविन्द्र सिंह गौर, अजय सिंह ठाकुर ने सांगीतिक संगत दी, सानौधा के किशोर वैभव जैन ने देशभक्ति के गीत सुनाए।
    कार्यक्रम में धीरज सिंह, मधुसूदन सिंह, रघुवीर सिंह, अभिषेक गौर, भगवान सिंह, राम सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रकुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, अंशमन सिंह सानौधा, शिवराज सिंह पोस्ट आफिस, अजीत सिंह चील पहाड़ी जिला पंचायत सदस्य सागर, अरूण सिंह, संदीप सिंह, विजय सिंह नयाखेड़ा, ब्रजेंद्र सिंह सरपंच बहेरिया, अजय सिंह हिलगन, शैलेंद्र सिंह छापरी, राघवेंद्र सिंह, सुम्मेर सिंह, शिवराज सिंह आचार्य जी, गजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, जाहर सिंह, उदय सिंह सानौधा, उत्तम सिंह, लोकेंद्र सिंह एवं समस्त क्षत्रिय समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.