सागर। सोमवार को राम सरोज समूह द्वारा पथरिया जाट पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके तहत रामसरोज समूह के सदस्यों समाजसेवी बबीता संजीव केसरवानी,समाजसेवी श्रीमति गीता शैलेश केसरवानी समाजसेवी श्री मति श्वेता अखिलेश मोनी केसरवानी,समाजसेवी संदीप सोनी एवं रामसरोज समूह के सहयोगियों द्वारा 200 से अधिक वृक्षारोपित किए गए।

समूह के सदस्य समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि पेड़ इंसान को जिंदा रहने के लिए सबसे जरूरी है। वृक्ष हमें स्वच्छ हवा ऑक्सीजन प्रदान करते है जिसके बिना जीवित रह पाना नामुमकिन है। पेड़ हर जीव के लिए एक उपयोगी संसाधन है। पेड़ जंगल में रहने वाले पशु पक्षियों का एक प्राकृतिक आवास है साथ ही जानवरों के लिए भोजन की भी पूर्ति भी करते है। हर स्थान पर वृक्षों ने अपनी उपयोगिता साबित की है। अगर आपको जीवन जीना सीखना है तो वृक्षों से सीखिए इसलिए जितना अधिक हो सके वृक्ष वितरण करें और वृक्षारोपण करें।
समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि आज के समय में जहां एक ओर आधुनिकरण बढ़ रहा है वही एक ओर जंगल समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो। आज रामसरोज समूह के द्वारा पथरिया जाट में वृक्षारोपण किया गया आने वाले समय में इस वृक्षों का संरक्षण किया जावेगा।
इस अवसर पर समाजसेवी संदीप सोनी ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन देते हैं और हवा की गुणवत्ता में सुधार करते हैं. पेड़ों की संख्या बढ़ाने से पर्यावरण में रहने के लिए सुरक्षा बढ़ती है. वृक्षारोपण से प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो जिसके लिए हम कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद हेमंत यादव,अरुण कुमार सोनी,बल्लू पटेल,वीरेंद्र सोनी,मनोज पांडे, अभिमन्यु सोनी,बलराम पांडेय,घनश्याम पटेल आयुष पटेरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।