सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने जिले के पालक मंत्री एवं मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने शहर की पेयजल सप्लाई में टाटा कंपनी द्वारा आ रही समस्याओं को विस्तार से बताया।
उन्होंने नगर निगम द्वारा पूर्व में डेयरी विस्थापन की मुहिम में आ रही बाधाओं,शहर की बेलगाम ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से बताया।
नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कामों में तालमेल की कमी को लेकर भी महापौर ने चिंता व्यक्त की।
प्रभारी मंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से बात सुनते हुए यथा संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी,मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी भी मौजूद थे।