Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत

    July 21, 2026

    बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे

    July 21, 2026

    जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    • कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई
    • नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
    • नशे से खुद को बचाइए, देश अपने आप बच जाएगा: डॉ. कमलेश दुबे युवा विचारक अविराज सिंह द्वारा आयोजित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ संगोष्ठी में सैकड़ों युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया
    • शरीर में जब तक आत्मा है, तब तक मनुष्य का जीवन है: आत्मानंद सरस्वती महाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » अजब – गजब : तलाक के 13 साल बाद पूर्व पति के घर जबरन रहने लगी महिला पति की जान गफलत में, हाईकोर्ट में लगाया आवेदन
    अजब-गजब

    अजब – गजब : तलाक के 13 साल बाद पूर्व पति के घर जबरन रहने लगी महिला पति की जान गफलत में, हाईकोर्ट में लगाया आवेदन

    admin By adminApril 18, 2025No Comments57 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर । मप्र हाईकोर्ट में एक मामला ऐसा आया जिसमे सीनियर अधिवक्ता भी सोच में पढ़कर हैरान रह गए । दरअसल मसला ही कुछ ऐसा था । एक व्यक्ति जिसका अपनी पत्नी से 13 साल पहले विधिवत तलाक हो चुका था अचानक उसकी पूर्व पत्नी उसके घर में आकर रहने लगती है, महिला होने के कारण व्यक्ति जोर जबरदस्ती उसे घर से भी नहीं निकाल पा रहा । हैरान परेशान पति ने आखिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ।

    यह स्थिति मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक व्यक्ति साथ बनी, जहां तलाक के बाद पत्नी दोबारा जबरन आकर पति के घर रहने लगी । हालांकि पति ने पुलिस की मदद लेने की भी कोशिश की, लेकिन जब पुलिस से मदद नहीं मिली वह तो हाई कोर्ट जा पहुंचा । हालांकि यह ऐसा अनोखा मामला था कि कोर्ट भी इसमें असमंजस में आ गया था, कि कैसे पति की मदद की जाए और महिला के अधिकार का हनन भी न हो ।
    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट में एक व्यक्ति की ओर से याचिका दाखिल की गई थी, याचिका में कहा गया था कि 13 साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो गया था. जिसके बाद पत्नी वापस अपने घर चली गई थी. अब 13 साल बाद पत्नी दोबारा पति के घर जबरन आकर रह रही है. पति की ओर से आवेदन में लिखा गया है कि वह अपनी तलाकशुदा पत्नी को घर से जाने के लिए कह रहा है, लेकिन तलाकशुदा पत्नी घर से जाने के लिए तैयार नहीं है ।
    तलाक के बाद जबरन पति के घर रहने आई पत्नी जबकि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता है । व्यक्ति का कहना है कि उसने महिला के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है, लेकिन वे नहीं चाहते कि उसकी पूर्व पत्नी उसके घर में रहे। पीड़ित पति का कहना है कि वह जबरदस्ती नहीं करना चाहते, नहीं तो पूर्व पत्नी उस पर थाने में शिकायत दर्ज करा सकती है. इसलिए वह कोर्ट से मदद मांगने के लिए आया है. वहीं पूर्व पति की ओर से कोर्ट में यह भी बताया गया कि वह दोबारा शादी करना चाहता है, लेकिन पूर्व पत्नी के जबरन घर में आने की वजह से उसकी दोबारा शादी होने में समस्या हो रही है ।
    वहीं इस मामले में पीड़ित पति की ओर से अदालत में पक्ष रखने वाले वकील की राय जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने परेशान पति का नाम और पता जाहिर न करने की बात कही और अपनी राय नहीं दी ।

    *कोर्ट ने महिला को दिया नोटिस*

    मामला हाई कोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट में पहुंचा, तो उन्होंने पाया कि यह एक अनोखा मामला है. इसमें कानून के तहत पति के पास कोई अधिकार नहीं है. यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के घर में जबरन घुस जाता है, तो बिना हिंसा किए उसे बाहर करना बड़ा कठिन है. हिंसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. ऐसी स्थिति में कोर्ट ने पूर्व पत्नी को नोटिस जारी किया है. साथ ही पूछा है कि वह किस हक से पूर्व पति के घर में रह रही है, क्योंकि तलाक के बाद पूर्व पति के घर में रहने का हक उसका खत्म हो गया है.

    *पति ले सकता है धारा 452 के तहत पुलिस की मदद*

    मामले में स सीनियर अधिवक्ता अजय घई ने बताया कि हाई कोर्ट ने महिला से जवाब मांगा है. हालांकि ऐसी स्थिति में जब कि पति और पत्नी के बीच में तलाक हो गया है, तो दोनों एक दूसरे से अनजान हैं. यदि ऐसी स्थिति में कोई जबरन किसी के घर में घुसता है, तो वह धारा 452 के तहत पुलिस की मदद ले सकता है. जहां तक तलाक के बाद पत्नी के अधिकारों की बात है, तो तलाक के निर्णय के दौरान कोर्ट ही यह तय करता है कि पत्नी को पति की संपत्ति पर कितना अधिकार मिलेगा. इसमें कई बार भरण-पोषण की राशि भी तय की जाती है। बहरहाल हाईकोर्ट में आया यह केस फिलहाल तो चर्चाओं में है ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    खेत में फसल पर कीटनाशक दे रहे ग्रामीणों पर मधुमख्खियों का हमला

    July 30, 2024

    आग का गोला बनी सड़क पर दौड़ती कार

    July 10, 2024

    7 Benefits of Using an 85mm Lens for Portrait Photography

    March 10, 2022
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024498

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । श्रीराम कथा आयोजन के उपलक्ष्य में कलशयात्रा का आयोजन किया गया,जिसका शहर सेवादल…

    बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे

    July 21, 2026

    जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर

    July 20, 2026

    संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ

    July 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत

    July 21, 2026

    बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे

    July 21, 2026

    जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर

    July 20, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024498

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.