गौरझामर। सागर जिला के गौरझामर थाना अंतर्गत केसली रोड पर अचानक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया, गनीमत ये रही समय रहते कार सवार तीन लोग कार से बाहर निकल आए जिससे बड़ा हादसा टल गया । प्राप्त जानकारी अनुसार कार सवार केसली रोड जा रहे थे इस दौरान वोनट से धुआं निकलने लगा जिसे देख सवारों ने कार रोक बुझाने का प्रयास किया, इस दौरान देखते ही देखते आग भड़क उठी और कार आग का गोला बन गई, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जब तक कार करीब 90 प्रतिशत जल चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना दोपहर की बताई जा रही है
Trending
- श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
- बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
- जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
- संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
- कृषि महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण की कार्रवाई प्रगति पर भवन निर्माण के लिए 15 करोड़ जारी : कृषि मंत्री खुरई में जल्द खुलेगा नवीन आईटीआई
- नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्ति की शपथ
- नशे से खुद को बचाइए, देश अपने आप बच जाएगा: डॉ. कमलेश दुबे युवा विचारक अविराज सिंह द्वारा आयोजित ‘‘नशे से दूरी है जरूरी‘‘ संगोष्ठी में सैकड़ों युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया
- शरीर में जब तक आत्मा है, तब तक मनुष्य का जीवन है: आत्मानंद सरस्वती महाराज

