सागर । सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु के अमर बलिदान दिवस के अवसर पर तीन बत्ती क्षेत्र में जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए और वीर सपूतों को नमन किया।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक इन महान क्रांतिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए देश के प्रति समर्पण और कर्तव्य पालन का संकल्प लिया।

रिशांक तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपने इतिहास और बलिदानियों की गौरवगाथा से जोड़ते हैं तथा युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाते हैं। महाआरती के दौरान वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत रहा, जहाँ “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष गूंजते रहे।
यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित कर गया।
इस अवसर पर यश अग्रवाल , आदर्श टिंकू साहू , शुभम शुक्ल , कपिल स्वामी , सीमांत चौरसिया , संदर्भ चौरसिया , शुभम चौरसिया , अभिनाश गुप्ता , गौरव चौरसिया , प्रज्ज्वल भारद्वाज , सूर्यांश चौबे , कमल चौरसिया , राहुल पटेल , नमन चौबे , प्रशांत सोनी , अंकित गौतम आदि उपस्थित रहे ।