सागर। डॉ हरीसिंह सिंह गौर विश्वविद्यालय, साग़र के शारीरिक शिक्षा विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने नवीन सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया । डॉ. लता वानखेड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति को समर्पित यह एक सौगात है, खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य का आधार भी हैं।

विश्वविद्यालय के हमारे प्रतिभाशाली छात्रों को अब अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि भविष्य में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा । खिलाड़ी टेनिस खेल में अपने हाथ आज़माएँ इस कोर्ट के निर्माण से सागर में टेनिस खेल का भविष्य उजागर होगा । आभार निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. विवेक बी साठे एवं संचालन महेंद्र कुमार ने किया । इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, निदेशक शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. विवेक बी साठे, वित्ताधिकारी प्रो. हिमांशु पांडेय, प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. मनमिंदर सिंह पाहवा, डॉ. अभिषेक जैन, महेंद्र बाथम, डॉ. मनोज जैन, डॉ. भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री अंजन्य शुक्ला एवं बीपीईएस के छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे ।