सागर । रियल एस्टेट क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। राम सरोज समूह और कल्प धाम ग्रुप द्वारा सागर में विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी में कार्यरत सभी श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस सामाजिक पहल के लिए आज दोनों समूहों के बीच औपचारिक MOU पर हस्ताक्षर किए गए।

राम सरोज समूह और कल्प धाम ग्रुप की संयुक्त आवासीय परियोजना में काम करने वाले मजदूर, मिस्त्री, हेल्पर और अन्य साइट स्टाफ के 3 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा, किताबें, यूनिफॉर्म और मिड-डे मील उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए साइट पर ही एक अस्थाई “संस्कार शिक्षा केंद्र” स्थापित किया जाएगा।
राम सरोज समूह के संचालक श्री अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा
हम सिर्फ ईंट-सीमेंट के घर नहीं बना रहे, हम परिवार बना रहे हैं। जो मजदूर भाई दिन-रात मेहनत करके दूसरों के लिए आशियाना खड़ा करते हैं, उनके बच्चों का भविष्य संवारना हमारी जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वो रोशनी है जो एक मजदूर के बच्चे को कल का इंजीनियर, डॉक्टर या उद्यमी बना सकती है। राम सरोज समूह और कल्प धाम ग्रुप का ये संयुक्त संकल्प है कि हमारी साइट पर काम करने वाले किसी भी श्रमिक का बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। ये CSR नहीं, ये हमारा धर्म है। कल्प धाम ग्रुप के प्रतिनिधि अंकुर चौरसियाने बताया इस शिक्षा केंद्र में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बच्चों को NCERT पाठ्यक्रम के साथ-साथ कंप्यूटर और नैतिक शिक्षा भी दी जाएगी। अगले सत्र से कक्षाएं शुरू करने का लक्ष्य है। सागर के सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन ने दोनों समूहों की इस पहल की सराहना की है। यह कदम प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर में श्रमिक कल्याण की दिशा में एक मिसाल बनेगा।