Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर

    August 1, 2026

    हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा – याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

    August 1, 2026

    मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर
    • हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा – याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण
    • मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ
    • समाज के सम्मान को सेवा से जोड़ने का प्रयास है यह अभियान – सरोज भूपेन्द्र सिंह विद्यार्थियों व जरूरतमंद परिवारों को मिली सामग्री
    • महिला कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी और सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन किया
    • शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार ,नकदी, चांदी की पायल एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त
    • आज की बदलती दुनिया में प्रेमचंद रोशनी की मशाल हैं – प्रो. चंदा बैन
    • गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर पवित्र जल, पावन माटी एवं समरसता संकल्प कलश यात्रा का मकरोनिया में हुआ स्वागत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ
    ताजा ख़बरें

    मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ

    admin By adminAugust 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 175.36 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष, 15 लाख की लागत से स्थापित डायलिसिस सुविधा का लोकार्पण किया और 25 लाख की लागत से अस्पताल परिसर में सामुदायिक भवन व केंटीन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को क्षेत्र की जनता के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उपचार के लिए सागर अथवा अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़े। अस्पताल में डायलिसिस सुविधा प्रारंभ हो चुकी है तथा शीघ्र ही ब्लड बैंक, जन औषधि केंद्र, कैंटीन, पार्किंग, मरीजों एवं परिजनों के लिए प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

    विधायक श्री सिंह ने कहा कि मालथौन अस्पताल में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को उनके क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। उनके विधायक बनने के बाद पुराने अस्पताल के स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया गया, जिसे तीन मंजिला बनाकर 50 बिस्तरों की क्षमता वाला अस्पताल विकसित किया गया। उन्होंने बताया कि मालथौन अस्पताल में महीने में 6 हजार मरीज उपचार हेतु आ रहे हैं। प्रतिमाह 200 प्रसव हो रहे हैं। प्रतिदिन 20-25 मरीजों की निःशुल्क पैथालॉजी, 40 मरीजों की ब्लड जांच, 30-35 आंखों के परीक्षण यहां हो रहे हैं, फ्री सोनोग्राफी की सुविधा यहां है। डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथोलॉजी जांच तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार, जांच एवं प्रसव सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रसव की बेहतर व्यवस्था होने से महिलाओं को निजी अस्पतालों में अनावश्यक खर्च से राहत मिली है तथा गंभीर स्थिति को छोड़कर अधिकांश प्रसव अब मालथौन अस्पताल में ही कराए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि मालथौन अब जिले के उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल हो गया है जहां डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। पहले मरीजों को सागर अथवा खुरई जाना पड़ता था,अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर निरूशुल्क उपलब्ध होगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल में शीघ्र ही ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा, जिससे दुर्घटना, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही डॉक्टरों के लिए आवास, अतिरिक्त एंबुलेंस, सुरक्षा व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई है। नगर परिषद के माध्यम से 8 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं तथा रात्रिकालीन सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।
    श्री सिंह ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में पार्क, शौचालय, बैठने के लिए शेड, कैंटीन तथा सुव्यवस्थित पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां जो पार्किंग शेड व्यवस्था की जाएगी वह भी निशुल्क रहेगी। इन सुविधाओं से अस्पताल आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निरूशुल्क उपचार मिल रहा है। शीघ्र ही मालथौन में जन औषधि केंद्र भी प्रारंभ किया जाएगा, जहां लोगों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होंगी।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों एवं तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी मरीज को इलाज के अभाव में परेशान न होना पड़े। जनप्रतिनिधियों एवं समाज के सभी वर्गों की जिम्मेदारी है कि वे समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की कमी होने पर तत्काल अवगत कराएं, ताकि उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मालथौन महोत्सव में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने का आश्वासन दिया तथा नगर परिषद की ओर से उनके लिए रैन बसेरा बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और गरीबों की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    विधायक श्री सिंह ने मालथौन के उप्र सीमा से लगे ग्राम पंचायत मुख्यालय अटा कर्नैलगढ़ के ग्राम मझेरा में 6 लाख की लागत से निर्मित सेग्रीगेशन शेड तथा 7.49 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने इसी ग्राम पंचायत के ग्राम नेगुंवा में 5 लाख की लागत से सीसी रोड और ग्राम चनारी में 5 लाख की लागत से सीसी रोड कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि अगले वर्ष से अटा कर्नैलगढ़ में हाईस्कूल खोल दिया जाएगा तथा इस ग्राम पंचायत को मालथौन नगर परिषद में शामिल हो जाएगा ताकि यहां का संरचनात्मक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक यहां चल रही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना का काम पूरा हो जाएगा।
    कार्यक्रम में जयंत सिंह बुंदेला नपा अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह दरी, राजेंद्र सिंह दरी, दुर्ग सिंह परिहार, तहसील आरपी सिंह, सुरेन्द्र बघेल, बादाम सिंह सिसोदिया, रामदयाल पाठक, रावराजा राजपूत लोगर, बलवीर सिंह जनपद उपाध्यक्ष, गोविन्द सिंह राजपूत खिरिया, अनिरुद्ध सिंह, गोविंद सिंह नेगुवा, डॉ आशीष पटेरिया, राजेन्द्र सिंह लोधी राम छयरी, शिवराज सिंह राजपूत, रामकुमार बघेल, सुबोध सतभैया, पुष्पेंद्र सिंह तोमर विधायक प्रतिनिधि, नीतेश यादव वरोदीया मंडल अध्यक्ष, अरविन्द सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, श्रीमती मालती धर्मेंद्र अहिरवार नपा उपाध्यक्ष, वीर सिंह यादव, पुष्पेंद सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष, भानु यादव, राजभाईया सिंह लोधी सेमरा, जाहर सिंह अंडेला, जाहर अहिरवार एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, श्रीमती आशा जैन महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, सीमा रॉय, रानी बुंदेला, मनीराम, मनोहर सोनी, प्रदीप यादव शंकर पुरा, नत्थू यादव कुंवर पुरा, दिनेश सिंह ठाकुर ललोई, अशोक यादव कुँवर पुरा, प्रमोद तिवारी, बलराम ठाकुर बरोदिया, संतोष तिवारी बम्होरी, कोमल यादव बरोदिया, रमन यादव, ताहर यादव माधवनगौरी, हफीज खान बरोदिया, निरंजन सिंह बरोदिया, इंद्र कुशवाहा, संतोष तिवारी बम्होरी हुड्डा, प्रेम अहिरवार पार्षद, इशांक भाईजान, मोहम्मद रियाज खान, भगवान सिंह यादव, मंगल सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    अटा कर्नैलगढ़ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, नपं अध्यक्षजयंत सिंह बुंदेला, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, गोविंद सिंह खिरिया, सिरनाम सिंह अटा, आशीष सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, गोविंद सिंह नैगुवां, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, नीतेश यादव, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, मान सिंह राजपूत, शंभूदयाल मिश्रा, डा आशीष पटैरिया, कोमल यादव, राम कौशिक, रावराजा राजपूत, वीर सिंह कोलुआ, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, बलराम सिंह बरोदिया, निरंजन सिंह सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर

    August 1, 2026

    समाज के सम्मान को सेवा से जोड़ने का प्रयास है यह अभियान – सरोज भूपेन्द्र सिंह विद्यार्थियों व जरूरतमंद परिवारों को मिली सामग्री

    August 1, 2026

    आज की बदलती दुनिया में प्रेमचंद रोशनी की मशाल हैं – प्रो. चंदा बैन

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024506

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर

    By adminAugust 1, 202612

    सागर । तुलसी स्मृति न्यास की ओर से ठाकुर विश्वनाथ सिंह बाबू भाई की पुण्य…

    हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा – याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

    August 1, 2026

    मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ

    August 1, 2026

    समाज के सम्मान को सेवा से जोड़ने का प्रयास है यह अभियान – सरोज भूपेन्द्र सिंह विद्यार्थियों व जरूरतमंद परिवारों को मिली सामग्री

    August 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर

    August 1, 2026

    हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के खिलाफ दायर याचिका खारिज कांग्रेस नेता नीरज शर्मा की रिट पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा – याचिका पूर्णतः भ्रांतिपूर्ण

    August 1, 2026

    मालथौन क्षेत्र में 2.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया विधायक ने, अस्पताल में अतिरिक्त कक्ष और डायलेसिस सुविधा का शुभारंभ

    August 1, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024506

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.