Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल
    • तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
    • हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे
    • मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत
    • पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन
    • न्यायिक अधिकारियों ने लगाई विशेष मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
    • डाक कावड़ यात्रा का तीन बत्ती पर किया स्वागत
    • देश का भविष्य युवाओं के हाथ _ बुजुर्गों के अनुभवों में निहित : अनुराधा शंकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आई विकृति देश की एकता को कर रही खोखला : रघु ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत
    ताजा ख़बरें

    मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत

    admin By adminAugust 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को जैसीनगर नगर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ व्यापक पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गली-गली और घर-घर पहुंचकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशि स्वीकृत की तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का स्वयं निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में 40 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ की लागत से आॅडोटोरियम, 12 करोड़ की लागत से काॅलेज भवन, 2 करोड़ की लागत से बस स्टैंड से जहां जैसीनगर का विकास किया तो वहीं जैसीनगर के लिए 20 करोड़ की लागत से बनने वाली 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों को सौगात दी।

    मंत्री श्री राजपूत ने भ्रमण के दौरान किसी औपचारिक कार्यक्रम की बजाय आम नागरिकों के बीच बैठकर सहज वातावरण में संवाद किया। उन्होंने हर मोहल्ले और हर गली में पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि अभी कोई चुनाव नहीं है और न ही कोई प्रचार अभियान चल रहा है। सुरखी विधानसभा मेरा घर है और जैसीनगर का प्रत्येक परिवार मेरे अपने परिवार का सदस्य है। मैं केवल आप सबसे मिलने, आपका हाल जानने और आपकी समस्याएं स्वयं सुनने के लिए आपके बीच आया हूं। जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
    उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाना नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहना है। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही उनके सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    पैदल भ्रमण के दौरान जैसीनगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों ने मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यापारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कई स्थानों पर मंत्री श्री राजपूत लोगों के बीच बैठकर लंबे समय तक चर्चा करते रहे। उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं से भी आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
    मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार खुशहाल, समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे हर घर तक मूलभूत सुविधाएं, बेहतर सड़कें, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, आवास और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचे। भाजपा सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक समान रूप से पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान कराना ही सच्ची जनसेवा है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से सुरखी विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण के कार्यों को पूरी गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह नयाखेड़ा, शिवदयाल बड़ोन्या, प्रियंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष धरर्मेंद्र त्यार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, धीरज सिंह औरिया, नरेंद्र डब्बू आठिया, जैसीनगर संरपंच नंदलाल चढ़ार, सरपंच डाॅ.हेमंत ठाकुर, नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक सभी विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारी, मंत्री श्री राजपूत के साथ पैदल भ्रमण में शामिल रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    पुरानी यादों को संस्मरणात्मक उपन्यास के रूप में सहेजा : प्रो. आचार्य साहित्य किसी भी समाज का आइना : श्री तिवारी प्रो. आचार्य के उपन्यास शनीचरी मोहल्ला का हुआ विमोचन

    August 2, 2026

    न्यायिक अधिकारियों ने लगाई विशेष मोबाइल कोर्ट, वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    By adminAugust 2, 202613

    सागर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि…

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026

    मंत्री राजपूत ने जैसीनगर में किया भ्रमण,समस्याएं सुन 2 करोड़ की राशी की स्वीकृत

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों से शहर का होगा सुनियोजित विकास : गोविंद राजपूत सस्ते मकान और किफायती प्लॉट उपलब्ध कराएगा गृह निर्माण मंडल

    August 2, 2026

    तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    August 2, 2026

    हरित सागर का संकल्प, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : रिशांक तिवारी अंबेडकर वार्ड स्थित संस्कृत विद्यालय में रविवार को लगाए 30 फलदार पौधे

    August 2, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024509

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024331

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025302
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.