सागर । महापौर संगीता सुशील तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर प्रतिभा पाल से मुलाकात की। महापौर ने उनसे स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा कर बाकी कामों को पूरा कराने एवं किसी मद विशेष में राशि बाकी होने पर उसके काम लगाने की बात कही।

महापौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। इसने सागर की तस्वीर बदलकर स्वर्णिम इतिहास लिखने का काम किया है। पिछले कुछ समय से जारी गतिरोध के कारण परियोजना के कई काम अटके हैं। जिनका असर शहर के विकास और नागरिकों पर पड़ रहा है। ऐसे में इसकी विस्तृत समीक्षा आवश्यक है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप काम हो सकें। उन्होंने राजघाट बांध परियोजना को लेकर भी कलेक्टर को जानकारी दी। साथ ही आग्रह किया कि किसी दिन एमआईसी सदस्यों के साथ कलेक्टर बांध का निरीक्षण करने चलें, जिससे शहर की जनता की जरूरत के हिसाब से बांध के लिए जरूरी काम कराए जा सकें। उन्होंने डेयरी विस्थापन परियोजना की जानकारी भी कलेक्टर को दी। साथ ही बताया कि एक समय 90 फीसदी से अधिक डेयरियां शहर से बाहर हो गई थीं, परंतु बाद में अधिकांश वापस आ गईं। प्रशासनिक स्तर पर इसमें सहयोग करते हुए बची हुई डेयरियां शहर से बाहर कराकर एवं डेयरी विस्थापन स्थल पर पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्होंने इस मुहिम में सहयोग का अाग्रह किया। इसके साथ ही शहर की यातायात एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर भी महापौर ने बात की। कलेक्टर ने सभी विषयों पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, भाजपा मीडिया पेनलिस्ट रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी आदि मौजूद थे।