Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
    • सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
    • सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
    • जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
    • नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न
    • विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर इमलिया दुगाहा से बड़राहो टपरा सड़क निर्माण हेतु 8.14 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
    • सुरखी विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से बनेंगे 12 महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्ग ,मंत्री गोविंद राजपूत के विशेष प्रयासों से मिली मंजूरी
    • टेंट एवं इवेंट व्यवसायियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे : शैलेंद्र जैन फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश टेंट डीलर वेलफेयर सोसायटी का वार्षिक सम्मेलन आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » कन्याओं का सामूहिक विवाह पुण्य अर्जित करने का अवसर : भूपेन्द्र सिंह खुरई में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह
    सामाजिक सरोकार

    कन्याओं का सामूहिक विवाह पुण्य अर्जित करने का अवसर : भूपेन्द्र सिंह खुरई में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह

    admin By adminApril 8, 2025No Comments31 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । बेटियां देवी स्वरूपा होती हैं। उनका सामूहिक विवाह समारोह एक सरकारी आयोजन के साथ-साथ पुण्य अर्जित करने का बड़ा अवसर है। अतः सभी अपनी जिम्मेदारी सेवाकार्य की तरह आगे बढ़ कर निभाएं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई के मॉडल स्कूल में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित बुंदेली परंपरा के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठकों में व्यक्त किए। इसके लिए लगातार तैयारियों का दौर जारी है। समस्त खुरई विधानसभा क्षेत्र के हितग्राहियों के लिए आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में अभी तक 278 विवाहों के पंजीयन हो चुके हैं।

    मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया ने कार्यक्रम की विभिन्न जिम्मेदारियों के प्रभार आवंटन की जानकारी प्रस्तुत की। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे वर-वधु, हितग्राही परिवारों और उनके अतिथियों के स्वागत एवं सपूर्ण व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छात्रावास में जहां जनवासा बनाया जा रहा है वहां नगरपालिका व शिक्षा विभाग का अमला पहुंचे और वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दुरुस्त कर लें। सभी हितग्राही परिवारों को कक्ष आवंटन में किसी गलतफहमी नहीं हो इसके लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही कक्ष आवंटित कर दें। उन्होंने भोजन के पैकेट, पानी के कैंपरों, टंकियों की समुचित उपलब्धता की समीक्षा की।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कुछ काम सरकारी सेवा के दौरान ईश्वरीय कृपा से पुण्य अर्जित करने के लिए होते हैं। ऐसा ही एक काम कन्याओं के सामूहिक विवाह का है। इसे वैसे ही सेवा भाव और अपनत्व से करना है जैसे कि हम अपने परिवार की बहिन और बेटियों की शादी में करते हैं। उन्होंने शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों से आग्रह किया कि कोई बेटी परायी नहीं होतीं, वे जाति समाज के खांचों में नहीं बांटी जा सकती, बेटियां हमारी साझी होती हैं। वे देवी स्वरूपा हैं। उनके काम आने का अवसर हम आप सभी को भाग्य से मिला है। मैं स्वयं प्रतिवर्ष एक बेटी का कन्यादान लेकर पैर पखारता हूं। आप भी अपनी सक्षमता के अनुसार भाव पूर्वक किसी एक कन्या के पांव पखारिए। यहां धन मायने नहीं रखता बल्कि आपकी भावना, पवित्रता और संस्कार महत्व रखता है। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि 278 जोड़ों का पंजीयन पूरे विधानसभा क्षेत्र से हो चुका है, 11 अप्रैल तक पोर्टल खुला है जिसमें और पंजीयन आएंगे। खुरई नगर पालिका, मालथौन नगर परिषद, बांदरी नगर परिषद, बरोदिया कलां नगर परिषद के अलावा खुरई और मालथौन जनपद पंचायत कार्यालयों में पंजीयन कार्य आरंभ है। विवाह स्थल पर भी निकाय वार काउंटर लगाए जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहा। अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक वैवाहिक जोड़े के लिए एक अलग प्रभारी कर्मचारी की तैनाती की जा सकती है। इसके लिए पर्याप्त कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि 11 वर्षों में खुरई विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 3000 से अधिक व प्रदेश में लाखों सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत हो चुके हैं ।
    *भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की पृथक बैठक ली*
    जनपद सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के पश्चात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति से हट कर सेवा के काम को प्राथमिकता देते हैं इस संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता शासकीय अमले के साथ स्वयंसेवी के रूप में अपना सहयोग दे। उन्होंने इसके लिए खुरई भाजपा मंडल अध्यक्ष चौधरी राहुल जैन को प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारी दी है कि वे बैठक आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं की टीमें गठित कर विभिन्न जिम्मेदारियों में संलग्न करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आयोजन में भाजपा का बैज पहन कर उपस्थित हों। इस आयोजन का यश भाजपा सरकार को तभी मिलेगा जब भाजपा कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी इस आयोजन में निभाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्षमता और भावनाओं के अनुसार किसी एक कन्या के पांव पखारने के लिए संकल्प लें। इस कार्य की संतुष्टि का आनंद बहुत बड़ा है। तत्पश्चात पूर्व गृहमंत्री ने खुरई नगर पालिका परिषद की बजट बैठक में उपस्थित सभी पार्षद सदस्यों से भी यही आहृवान किया। समीक्षा बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, राजेंद्र सिंह नगदा, खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया, मालथौन एसडीएम मुनव्वर खान, जनपद सीईओ मीना कश्यप, खुरई सीएमओ राजेश मेहतेले, मालथौन सीएमओ संजय समुद्रे, टीआई शशि जी, बीएम ओ शेखर श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे। खुरई भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, धनौरा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह, माधव सिंह सिलौधा, ओमप्रकाश घोरट, नीतिराज पटेल, उपेंद्र सिंह राजपूत, ब्रजेश दुबे, जितेन्द्र धनौरा, महेश सिंह खैरा, शत्रुघ्न सरपंच गढ़ौला, विनोद राजहंस, काशीराम मास्टर, आलोक कुशवाहा, सरपंच रहीस यादव, विजय ठाकुर भीलोन, पुष्पेन्द्र सिंह रारौन, रमा नेमा, नरेन्द्र द्विवेदी बनहट, दीपक नरोदा, सुनील राज, गोल्डी ठाकुर, डब्बू पटवा, नरेंद्र ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नेत्रदान और देहदान से सागर के दो परिवारों ने पेश की समाजोपयोगी मिसाल: बीएमसी में 13वां देहदान सम्मान के साथ संपन्न

    September 8, 2026

    महापुरुषों के जीवन और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ी 89 पुस्तकों का सेट शासकीय विद्यालयों में पहुंचा रहे विधायक उत्कृष्ट विद्यालय में किया पुस्तकों का वितरण कहा—किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती हैं

    September 1, 2026

    झोली अपने लिए नहीं, गौमाता के लिए फैली है: ‘एक रोटी गौमाता के लिए’ अभियान में बाहुबली कॉलोनी पहुँचे रावतपुरा सरकार

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    By adminSeptember 9, 20269

    सागर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में…

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026

    जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान

    September 9, 2026

    सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

    September 8, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024515

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024333

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.