सागर । स्वच्छता सर्वे में सागर को प्रथम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें, नगरवासी सहयोग करें। सरकार की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। मुरम खदानों पर सुरक्षा के प्रबंध सुनिश्चित करें, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई करें, अस्पतालों का सघन निरीक्षण करें, पी.एम. गति शक्ति योजना के माध्यम से सड़कों को बनाने-जोड़ने का कार्य करें, रबी उपार्जन के कार्य में शीघ्रता पारदर्शिता के साथ करें। उक्त विचार सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में व्यक्त किए।
इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वी., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव ऊइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

सागर सांसद श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि अवैध शराब विक्रय एवं खरीदने के लिए लगातार कार्रवाई करें, साथ ही कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस योजना तैयार कर कार्रवाई करें, जिससे कि सागर में कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नल-जल योजना के द्वारा हर घर नल-जल योजना के माध्यम से जो कार्य हुए हैं, उनके उपरांत सड़कों का भी रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ किया जाए। श्रीमती वानखेड़े ने निर्देश दिए कि मुरम खदानों के बाद जो गड्ढे होते हैं, उन पर सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। इसके बाद कोई घटना घटती है तो संबंधित क्रेशर संचालक को दोषी मानते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विगत दिवस हुई घटना पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सांसद श्रीमती वानखेड़े ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पतालों का लगातार निरीक्षण करें एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवा का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए एवं अस्पताल के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ पूरे समय मौजूद रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के माध्यम से सड़कों को जोड़ने एवं बनाने के लिए उपयोग किया जाए।
श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि नल-जल योजनाओं के पूर्ण होने वाले कार्यों का पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत विभाग सुनिश्चित करें कि खराब हुए ट्रांसफॉर्मर समय-सीमा में बदले जाएं एवं विद्युत कटौती निर्धारित समय पर ही हो।
सांसद श्रीमती वानखेड़े ने सागर नगर निगम के निवासियों से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सागर को नंबर वन बनाने के लिए सभी अपनी जिम्मेदारी से काम करें एवं नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सागर नगर मध्य प्रदेश एवं देश में नंबर वन आएकृयह सागर के लिए गौरव की बात होगी।
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि नल-जल योजना के कार्य उपरांत रोड रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करें। सिंचाई परियोजनाओं में प्रभावितों को भू-अर्जन विस्थापन की राशि समय पर दें एवं उर्वरक एवं वारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें एवं किसान भाइयों का समय पर उपार्जन हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए । जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नल-जल योजना के अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्र में कार्य को शीघ्र गति से किया जाए एवं जो कार्य लंबित हैं, उन्हें भी पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शादी घरों में पार्किंग एवं फायर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सडक निर्माण एवं भवन निर्माण का कार्य समय सीमा मे पूर्ण किया जाए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों का संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण करने की बात कही। महापौर श्रीमती संगी तिवारी ने कहा कि डेयरी विस्थापन का कार्य सख्ती के साथ किया जाए एवं शहर से डेयरी को विस्थापन क्षेत्र में विस्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि सागर नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने क्षेत्र के संबंध में अनेक सुझाव रखे।
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में पूर्व बैठक के संबंध में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं खनिज, आबकारी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संबंधी योजनाएं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में रबी क्षेत्र, उत्पादन एवं उत्पादकता की जानकारी के साथ उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित 21 ग्रामों के संबंध में किए गए कार्यों को बताया गया।
समीक्षा बैठक में पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग के सृजन अभियान किशोरावस्था बालिकाओं के लिए, अभिमन्यु अभियान किशोरावस्था बालकों के लिए, ऑपरेशन एहसास, स्वयं श्रद्धा, नुक्कड़ के माध्यम से जागरूकता, लोक परिवहन के साधनों की चेकिंग, अभियान, कार्यशाला, सेमिनार का आयोजन, ऑपरेशन मुस्कान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि दिशा की बैठक में अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो निर्देश एवं सुझाव दिए गए है। उनको सभी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराया जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की लोक हितकारी योजनाओं से वंछित नहीं होगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिराम सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, श्रीमती आशा लता सलाकारी सहित समिति के सदस्य, वन विभाग के अधिकारी रजनीश सिंह, वरुण यादव, चंद्रशेखर, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट गगन विशेन विजय डहेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।