सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में यादव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2.5 करोड़ की स्वीकृति दी है।

2.5 करोड़ की लागत से बन रहा यादव समाज का यह सामुदायिक भवन पुराना खुरई के सागर रोड स्थित पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों और समाजजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यादव समाज की ओर से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को स्वीकृत कराने पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह का आभार व्यक्त किया गया है।