सागर । शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। महापौर ने संजय ड्राइव स्थित पुलिया पर सड़क के बीचोंबीच बनी दीवाल को हटाने तथा शहर की स्मार्ट सड़कों के डिवाइडरों पर दोनों ओर 15-15 फुट तक लगे पौधों को हटाने की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

महापौर ने कहा है कि संजय ड्राइव पर पूर्व में सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया विस्तार का कार्य किया गया था, लेकिन उस दौरान सड़क के बीच स्थित दीवाल को नहीं हटाया गया। यह दीवाल वर्तमान में यातायात में बाधा बन रही है तथा आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। नागरिकों एवं वाहन चालकों को लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसे गंभीरता से लेते हुए उक्त दीवाल को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही महापौर ने शहर की स्मार्ट सड़कों पर बने डिवाइडरों में अत्यधिक बढ़े पौधों को भी दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बताते हुए कहा कि पौधों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है तथा आवागमन में असुविधा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए डिवाइडरों के दोनों ओर 15 फुट तक पौधों की कटाई एवं हटाने की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
महापौर ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर की व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है । ऐसे डिवाइडर जहां पर क्रासिंग हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है उनको चिन्हित कर ऐसी क्रासिंग को बंद कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य लगातार किए जाएंगे।