Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने दस करोड़ की लागत से गीता भवन का भूमिपूजन किया वार्डों में भी 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
    ताजा ख़बरें

    पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने दस करोड़ की लागत से गीता भवन का भूमिपूजन किया वार्डों में भी 55 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

    admin By adminDecember 9, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गीता के ज्ञान से प्रकाशित यह भवन यह धर्म, ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में उन्होंने फुटबाल के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में राज्य स्तर से चयनित खुरई की छात्रा जयश्री पंत को अपनी और से 25 हजार की राशि, मेडल और शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई नपा क्षेत्र में गीता भवन की स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं, छात्र छात्राओं से कहा कि ज्ञान व शिक्षा के लिए गीता विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है। गीता जी से जीवन जीने की कला मिलती है, जिससे दुनिया में अनेक जीवन संवर गये। गीता भवन ज्ञान का मंदिर बनेगा। उन्होंने बेटियों से कहा कि अच्छी शिक्षा, खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिस फील्ड में जिसकी रुचि हो उस पर फोकस कर आप आगे बढ़िए। कैरियर की फील्ड चुनने में माता पिता की इच्छा से ज्यादा स्वयं की रुचि को महत्व देकर निर्णय लें। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी श्रेष्ठ विद्वान, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, चिकित्सक गरीबी और संघर्षों से निकल कर सफल हुए हैं। ऐसे सफल लोगों को अपना आदर्श बनाएं और स्मरण रखें कि व्यक्ति की पूजा उसकी जाति और धन से नहीं होती ब्लकि शिक्षा और योग्यता से होती है।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि खुरई में बेहतर स्कूल, नये पाठ्यक्रमों वाले कालेज, बहुत से जिम, इंडोर स्टेडियम, बेडमिंटन कोर्ट्स बनाए गए हैं ताकि आपकी सफलता का मार्ग बने। आपको प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दस वर्षों में एकमात्र कृषि महाविद्यालय खुरई में खोला गया है। 15 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बन रहा है। हमारा सपना यहां यूनिवर्सिटी और मेडीकल कालेज बनाना है जिसे हम सभी सच होते देखेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार तीन वर्षों से खुरई स्वच्छता में नंबर वन है।
    उन्होंने कहा कि हनौता बांध के पास 25 एकड़ में बन रहे पिकनिक स्पाट में वाटर स्पोर्ट्स, बच्चों का मनोरंजन, रेस्तरां जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जहां परिवार सहित पर्यटन हेतु जा सकेगा। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा खुरई में जो भी परिवार आवासीय पट्टों से वंचित रह गए हैं उनके सर्वे का काम 31 दिसंबर तक चलेगा। आप सभी वार्ड मुहर्रिर, पटवारी से संपर्क कर अपने नाम दर्ज करा सकते हैं। कठिनाई होने पर एसडीएम, सीएमओ, पार्षद से मदद ले सकते हैं। उन्होंने सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी सर्वे कार्य में वंचितों के नाम जुड़वाने में सहयोग करें। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने जगदीशपुरा स्थित औद्योगिक विकास साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बीना नदी परियोजना का पानी आते ही उद्योग और कारखानों की स्थापना बड़े पैमाने पर आरंभ होगी। खेती किसानी में समृद्धि आएगी जिससे सभी को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो जाएगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गुरूनानक वार्ड में 35 लाख की लागत से सीसी रोड तथा नाली निर्माण कार्य और 20 लाख की लागत से आंबेडकर चौराहा से गायत्री मंदिर भूसा मंडी तक बीटी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने एकीकृत शास कन्या माध्यमिक शाला की छात्राओं के आग्रह पर इस स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के नवनिर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खुरई में एक ऐसा भव्य मंदिर भविष्य में निर्मित कराएंगे जिसके दर्शन करने देश भर से श्रद्धालु खुरई आएं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित जनों को सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर में नवनिर्मित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर की आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी को आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा व श्री रामकथा में सपरिवार पधारने का आग्रह किया।
    कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद देशराज यादव, मनोज राय तथा रामशास्त्री शुक्ला ने भी संबोधित किया। कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ, संचालन वरिष्ठ पार्षद नीतिराज पटेल व विकास पांडे ने किया। आभार बलराम यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वनिधि योजना के तीन हितग्राहियों को राशि के चेक वितरण किए गए। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, तीन मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, रविन्द्र सिंह, राजपाल राजपूत, एसडीएम मनोज चौरसिया, वरिष्ठ नेता विजय जैन बट्टी, नीतिराज पटेल, प्रवीण गढ़ौला, कांशीराम मास्टर, दिलीप सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश, कुंबर सिंह रारोन, परमानंद यादव सिसोदिया, मूरत सिंह पिपरिया, बलराम यादव, प्रवीण जैन, राजेश सीएमओ खुरई, सीएफओ मीना कश्यप, राम शास्त्री, पार्षद मनोज राय, दिलीप सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, विकास पांडे, कल्लू यादव, विक्रम अहिरवार, विनोद राजहंस, जितेंद्र सिंह धानौरा, सहित, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    By adminJune 6, 202610

    सागर । नगर निगम सागर द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक…

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महापौर ने पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मसवासी ग्रंट स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का किया निरीक्षण

    June 6, 2026

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.