Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026

    शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत
    • शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली
    • श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह
    • गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान
    • तैलिक सभा के स्थापना दिवस, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • विधायक शैलेंद्र जैन ने सराहा IMA का जनसेवा अभियान, बारियाघाट में 678 नागरिकों की जांच
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » सागर में विराजित है बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिरएकल आदमकद प्रतिमा के दर्शन व पूजा के लिए बसंत पंचमी पर आते हैँ श्रद्धालु
    ताजा ख़बरें

    सागर में विराजित है बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिरएकल आदमकद प्रतिमा के दर्शन व पूजा के लिए बसंत पंचमी पर आते हैँ श्रद्धालु

    admin By adminJanuary 23, 2026No Comments30 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । बुंदेलखंड अंचल के संभागीय मुख्यालय सागर शहर के इतवारा बाजार में स्थित बुंदेलखंड का एकमात्र उत्तरमुखी सरस्वती मंदिर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र है। यहां विद्या की देवी मां सरस्वती आदमकद उत्तरमुखी प्रतिमा के रूप में विराजमान हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विभिन्न विधियों से आराधना करते हैं।

    *सन 1971 में हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा*
    मंदिर के पुजारी पंडित यशोवर्धन चौबे ने बताया कि उनके पिता पंडित प्रभाकर चौबे ने वर्ष 1962 में बरगद का पौधा लगाकर मंदिर निर्माण की नींव रखी थी। इसके बाद शहरवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य आगे बढ़ा और वर्ष 1971 में मंदिर पूर्ण रूप से तैयार हुआ। मंदिर निर्माण में काले खां मोहम्मद हनीफ, कर्पूचंद डेंगरे, रामचंद्र भट्ट, गुलाबचंद बेशाखिया, फूंदी लाल नेमा, शंकरलाल गुप्ता सहित अनेक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी वर्ष तत्कालीन सांसद मनिभाई पटेल के सहयोग से मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। उत्तरमुखी प्रतिमा होने के कारण इस मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है।
    पंडित यशोवर्धन चौबे के अनुसार, मां सरस्वती ज्ञान की देवी हैं और उत्तर दिशा की अधिष्ठात्री मानी जाती हैं। इसी कारण यहां प्रतिमा की स्थापना उत्तरमुखी की गई है। एकल उत्तरमुखी आदमकद प्रतिमा वाला यह मंदिर अपने आप में विशिष्ट है। बसंत पंचमी पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि माघ माह की पंचमी तिथि को मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। बसंत पंचमी पर विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा-आराधना की जाती है। उन्हें संगीत, कला, वाणी, विद्या और ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। इस दिन विद्या आरंभ करने से ज्ञान में वृद्धि होती है। बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, जिसमें बिना मुहूर्त के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
    पंडित चौबे बताते हैं कि यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही हो तो 108 बादाम की माला मां सरस्वती को अर्पित की जाती है। वहीं विद्यार्थी ज्ञानवर्धन के लिए 108 मखानों की माला चढ़ाते हैं। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    उन्होंने बताया कि सागर स्थित सरस्वती मंदिर की प्रतिमा विशेष है, जिसमें मां ऊंचे आसन पर विराजमान हैं, लेकिन उनके चरण भूमि को स्पर्श करते हैं। माला अर्पित करने के लिए समय और विधि का विशेष ध्यान रखा जाता है। सूर्यास्त से पूर्व माला अर्पित करना आवश्यक होता है। भूलवश भी बादाम की माला खड़ी प्रतिमा, छायाचित्र, फोटो या नामावली पर नहीं चढ़ानी चाहिए, क्योंकि यह श्रद्धा और विश्वास का विषय है, उपहास का नहीं।
    बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में प्रातःकाल से देर रात तक धार्मिक आयोजन चलते हैं। इस दौरान कुल 14 संस्कार कराए जाते हैं, जिनमें विशेष रूप से अक्षर आरंभ संस्कार शामिल है। इस संस्कार में अनार की लकड़ी और शहद से छोटे बच्चों की जीभ के अग्रभाग पर ‘ॐ’ की आकृति उकेरी जाती है, जिससे बच्चा विद्वान और ज्ञानवान बने।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026

    शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह

    September 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    By adminSeptember 5, 20264

    सागर । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के पश्चात् गोपाल मंदिर से आज शोभा यात्रा…

    शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह

    September 5, 2026

    गौमाता की सेवा के संकल्प के साथ घर-घर पहुँचे रावतपुरा सरकार, माँगी ‘एक रोटी’गौ माता के लिए अभियान

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    श्री कृष्ण की शोभायात्रा का कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत

    September 5, 2026

    शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन से ही समाज की नई पीढ़ी होगी मजबूत: गोविंद राजपूत जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली रैली

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ धर्म और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश दिया : भूपेन्द्र सिंह

    September 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.