Author: admin

सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सागर के जिला चिकित्सालय का उन्नयन किया गया है,जिसमें अतिरिक्त 100 बिस्तर की सुविधाओं हेतु भवन बनकर तैयार है परंतु फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरणों का अभाव है जिसके कारण अभी इस भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है । उन्होंने मंत्री श्री शुक्ला से इसके लिए अविलंब फर्नीचर और चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की जिससे जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त 100 बिस्तरों की सेवाएं प्रदान की जा सकें,जिसके…

Read More

सागर । नगर निगम द्वारा पुलिस लाइन में 5 करोड़ रुपए की लागत से किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने पुलिस लाइन में भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर ने निर्माण किए जाने वाली सड़कों, नालियों एवं पेवर ब्लॉग लगाए जाने वाले स्थानों का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से पुलिस लाइंस में सी सी रोड, नाली निर्माण कार्य के साथ ही पेवर ब्लॉग लगाए जाना है तथा पुलिस लाइन की मुख्य सड़क के साथ ही यहां की सभी…

Read More

सागर । नगर निगम सागर में उपायुक्त के पद पर डॉ सुनील सिंह बघेल की प्रतिनियुक्ति पर मप्र नगर पालिक निगम कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई द्वारा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आज अदालत ने नगरीय प्रशासन आयुक्त, चेयरमेन सेडमेप और सागर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. उल्लेखनीय है कि लगभग दो वर्ष पूर्व डॉ बघेल को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा सागर नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर उपायुक्त बनाया गया था. इसके पूर्व वह सेडमेप के कर्मचारी थे. मप्र निगम कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती वर्षा समद द्वारा डॉ बघेल की इस प्रतिनियुक्ति को लेकर…

Read More

सागर । मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समाज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आज पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री गोपाल भार्गव के सहयोग से सागर जिले के विकासखंड मुख्यालय गढ़ाकोटा में 23 वां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम पवित्र वेद मंत्रों की गूंज के साथ…

Read More

सागर। पूर्व के दिनों में सागर जिले में पधारे मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर वाई फाई लगवाने का मांग पत्र सौंपा था। जिसे मार्च में हुई नगर पालिक निगम में साधारण सभा की बैठक में स्वीकृति दी गई । इसके तहत गुरुवार को गढ़ाकोटा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री रहली विधायक आदरणीय श्री पं.गोपाल भार्गव जी द्वारा करवाए जा रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पधारे मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी…

Read More

सागर । शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर विशाल शोभायात्रा का भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के आह्वान पर सेवादल के नेतृत्व में शोभायात्रा में सम्मिलित विप्र बंधुओं पर शहर के ह्रदय स्थल पर पुष्प वर्षा कर और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। भगवान परशुराम जी की पालकी की पूजा अर्चना की गयी। शोभायात्रा में सम्मिलित श्रृद्धालुओं के लिये शीतल जल और छाछ वितरित किया गया। स्वागत कर्ताओं में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,वरिष्ठ कांग्रेसी अमित दुबे रामजी,राहुल चौबे,नितिन पचौरी, अंकुर यादव,…

Read More

सागर । विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण संस्कार है जो वर और वधु के बंधन से एक नया जीवन शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करता है। विवाह हमारी संस्कृति में सबसे पवित्र संस्कारों में से एक है। जीवन में खुशी, प्यार और सुरक्षा का यह पवित्र बंधन मजबूत सामाजिक और पारिवारिक इकाई का निर्माण करता है। यह उद्गार भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने सेन समाज और क्षत्रिय महासंघ के विवाह सम्मेलनों में व्यक्त किए। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर गौधाम अण्डेला में सर्व सेन समाज के आदर्श विवाह सम्मेलन और मालथौन स्थित कृषि मंडी प्रांगण में राष्ट्रीय…

Read More

सागर। भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली वाहन रैली का भाजपा द्वारा स्वागत किया गया! जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने तहसीली रोड पर भव्य वाहन रैली का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया! सागर नगर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया के नेतृत्व में कटरा बाजार में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,विधायक प्रतिनिधि प्रासुक जैन एवं भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के जयकारों का उद्घोष करते हुए वाहन रैली में शामिल विप्रजनों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान रामपुरा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज, सुमित यादव एड. दीपक पौराणिक…

Read More

सागर ।भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव अक्षय तृतीया के एक दिन पूर्व आज शहर में विप्र बंधुओं द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली के तीनबत्ती पहुंचे ही शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में विप्र बंधुओं का पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं वरिष्ठ कांग्रेसी जितेन्द्र रोहण,लल्ला यादव,अंकुर यादव,रवि जैन, अन्नू घोषी,तरूण सैनी,लकी पंडा,आकाश नामदेव,लखन पटेल,संतोष सेन,परख शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Read More

सागर । महापौर श्रीमती संगीता तिवारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की आपत्तिजनक शब्दावली से भाजपा का चाल,चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई एक अलग बात है, लेकिन प्रथम नागरिक जैसे पद पर बैठी महिला के बारे में कुकृत्य जैसे शब्द लिखना कितना सही है, इसका आत्मअवलोकन करने की भाजपा के नेताओं को जरूरत है। सागर नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। पूरी लड़ाई भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी को लेकर चल रही है। नगर निगम का वर्तमान कार्यकाल इतिहास का सबसे कलंकित कार्यकाल…

Read More