Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त
- बंडा जहरीला शराब कांड : ग्राम पंचायत धनोरा के ग्रामीणों का निर्णय,गांव में शराब बेचने,पीने पर देव मंदिर में भरना होगा जुर्माना
- निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सभी करों की शत- प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश
- IMA सागर, एकता समिति के निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 112 का स्वास्थ्य परीक्षण
- जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
Author: admin
सागर ।माँ सरस्वती जयंती एवं धानक मुनि जी महाराज की जयंती के उपलक्षय मे चल समारोह का शहर मे आयोजन किया गया जो मोती नगर से प्रारंभ होकर विजय टाकीज तीन बत्ती होते हुए चकराघाट पर समाप्त हुआ, । चल समारोह जैसे ही शहर के ह्रदय स्थल तीन बत्ती पर पहुँचा शहर सेवा दल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के नेत्रत्व मे भव्य स्वागत किया गया पुष्प बर्षा की गई और प्रसादी वितरण हुआ, स्वागत कर्ताओं मे संजय चौरसिया तरुण सैनी राकेश जैन टिंगू फहीम अंसारी अन्नू घोषी लकी पंडा रवि जैन आदि सेवादल परिवार उपस्थित रहे
सागर । (राहुल सिलाकारी) कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर रिछोड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कैंट थाने की डायल-112 मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। केंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया की मालथॉन थाना तहत ग्राम दबदेरा निवासी चाचा – भतीजे मलथान सौर एवं शैलेन्द्र सौर मोटरसाइकिल नंबर यूपी- 94 एएल 2215 से सागर की और रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी…
ल्सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने 98.3 वेटेज स्कोर के साथ “ए” ग्रेड प्राप्त कर मध्यप्रदेश की 16 नगरीय निकायों में कीर्तिमान स्थापित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है । उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रतिमाह प्रदेश की 16 नगर निगमों की सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण प्रक्रिया का आंकलन किया जाता है। इस आंकलन में सागर नगर निगम ने शिकायतों के निराकरण में 98.3% अंक प्राप्त कर प्रदेश में “ए” ग्रेड प्राप्त किया है। *निगमायुक्त द्वारा सीएम…
सागर । डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड अंतर्गत मुख्य मार्ग से गोवर्धन मंदिर रिमझिरिया मंदिर मार्ग तक नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री रुपेश यादव, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूसिंह यादव, पार्षद श्री हेमंत यादव, श्री शिवशंकर यादव, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, अशोक साहू,संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोकार्पण अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि इस सड़क…
सागर । निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, सफाई, संपत्तिकर, नाली, सड़क एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषय शामिल रहे। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए जिससे नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता…
सागर देवरीकलां देवरी नगर पालिका अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए सोमवार 19 जनवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान की चुनावी तैयारी पूरी कर ली गई। 19 जनवरी को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 तक भरी कुर्सी और खाली कुसी के लिए 19248 मतदाता ईवीएम मशीन का बटन दबाकर मतदान करेंगे। इसमें 9938 पुरुष और 9310 महिला मतदाता सोमवार को होने वाली मतदान में फैसला करेंगे। निर्वाचन अधिकारी सुनव्वर खान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए राइट टू काल के तहत होने वाले…
सागर।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ताराचंद जैन जी की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रावतपुरा सरकार महाविद्यालय द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने श्री ताराचंद जैन जी को श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी खुले वातावरण में स्वतंत्र रूप से सांस ले पा रहे हैं, यह हमारे पूज्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने…
सागर । युवा नेता एवं समाजसेवी रिशांक तिवारी का जन्मदिवस इस वर्ष सेवा, संवेदना और संस्कार के भाव के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व इसे “सेवा एवं संस्कार दिवस” के रूप में मनाते हुए दो सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पहलवान बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इस दौरान उपस्थित युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और यह संदेश दिया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम…
सागर ।खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047 – यंग लीडर डायलॉग में सागर जिले के युवाओं ने समूह लोक गायन विधा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। सागर के कलाकारों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के 29 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रदेश को देशभर में प्रथम स्थान दिलाकर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि बुंदेलखंड का भी गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विजेता कलाकारों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की। महापौर एवं महापौर प्रतिनिधि ने कलाकारों की मेहनत, अनुशासन…
सागर् । अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत संभागस्तरीय शहरी पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन जीरो वेस्ट थीम पर शुक्रवार को पद्माकर सभागार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना, वृक्षारोपण को जनआंदोलन का रूप देना तथा हरित विकास की दिशा में नगरीय निकायों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यशाला में नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा सागर संभाग की समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों के अधिकारी, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान…
