Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जहरीली शराब कांड : तीन आरोपियों के अवैध निर्माणों को प्रशासन के बुलडोजरों ने किया ध्वस्त
- बंडा जहरीला शराब कांड : ग्राम पंचायत धनोरा के ग्रामीणों का निर्णय,गांव में शराब बेचने,पीने पर देव मंदिर में भरना होगा जुर्माना
- निगमायुक्त ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सभी करों की शत- प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश
- IMA सागर, एकता समिति के निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में 112 का स्वास्थ्य परीक्षण
- जहरीली शराब कांड : सीएम ने जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई के दिए निर्देश,भाजपा ने किया कानून को कड़ा, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान
- सेवा संकल्प अभियान को लेकर सागर विधानसभा के चारों मंडलों की बैठक आयोजित विधायक ने मंडल एवं बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी बनाने का किया आह्वान
- सागर विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर विधायक ने ली विभाग प्रमुखों की बैठक, भविष्य की विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
- जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, अवैध शराब और”छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में भागीदारी का निर्णय
Author: admin
सागर । नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित कचरा प्रबंधन शुल्क की वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया । निगमायुक्त ने सभी जोन प्रभारियों एवं सफाई दरोगाओं को निर्देशित किया कि कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि की वसूली लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि बकाया है,…
सागर । सागर राजस्व अधिकारी रेलवे को चिह्नित भूमि कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं बैंक खातों का मिलान कर भुगतान कार्रवाई करें साथ ही बीना-कटनी तीसरी लाइन परियोजना का कार्य शीघ्रता से कर प्रभावित ग्राम वासियों को भू-अर्जन की राशि तत्काल हस्तांतरित करें एवं राजस्व एवं रेलवे के अधिकारी समन्वय से कार्य में प्रगति लाएँ। उक्त निर्देश संभाग आयुक्त अनिल सुचारी बीना- कटनी-सिंगरौली तीसरी लाइन तथा खजुराहो-पन्ना खंड में निर्माणाधीन नई ब्रॉड गेज रेल लाइन की समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.पन्ना ,छतरपुर, टीकमगढ़ के कलेक्टर ,जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, रेल…
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (Dean) डॉ. पी. एस. ठाकुर द्वारा पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत HPLC (हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी) मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन के माध्यम से अब जिले एवं संभाग के मरीजों को थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य प्रकार के हीमोग्लोबिन विकारों की सटीक जाँच बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही नि:शुल्क उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि बाजार में इस जाँच का मूल्य 1000 रुपये से 1500 रुपये के बीच है। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमर गंगवानी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन सहित विभाग के समस्त चिकित्सक,…
भोपाल। प्रदेश में वेयरहाउस की उपलब्ध क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने एवं गोदाम संचालकों को आय के वैकल्पिक स्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “वैकल्पिक भंडारण एवं आय अर्जन विकल्पों” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरुण शमी, आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अनुराग वर्मा सहित विभाग के अधिकारी और प्रदेश भर से आए निजी गोदाम संचालक मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि…
सागर। जेल में अपना कार्य ईमानदारी और अनुशासन में रहकर करने वाले कैदियों जिनकी सजा प्रशासन द्वारा माफ की गई। हत्या के अलग-अलग मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे 26 जनवरी को ऐसे 9 कैदी रिहा हुए।और रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहने के दौरान उनके पुनर्वास के लिए उन्हें टेलरिंग, कारपेंटरी, लौहारी, भवन निर्माण मिस्त्री, प्रिंटिंग प्रेस, हथकरघा, बुनाई उद्योग आदि का काम भी सिखाया गया है। जिससे रिहा होने के बाद वे अपनी रोजी रोटी के साधन अर्जित कर सकें। वे दोबारा जुर्म के रास्ते पर ना जावे और भविष्य अच्छा हो इसीलिए…
सागर। सागर स्थित साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज युवा मंडल की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 15 मार्च को भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि साहू समाज युवा मंडल पिछले तीन वर्षों से लगातार समाज की कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराता आ रहा है और यह आयोजन इस वर्ष चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अब तक युवा मंडल द्वारा कुल 23 कन्याओं का निःशुल्क विवाह कराया जा चुका है, जिसमें…
सागर । मध्य प्रदेश पुलिस की कठोर कार्रवाई के दौरान एक मानवीय तस्वीर भी सामने आई है । पुलिस को अवैध शराब की जानकारी मिली, वहाँ छापा मारा तो अवैध शराब तो बरामद हुई, लेकिन एक मासूम बच्चा भी मिला जो भूखा था । रेड टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी ने उस मासूम के दर्द को समझा, अब उस महिला अधिकारी की सब ओर तारीफ़ हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार दतिया में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम को एक रोता-बिलखता नवजात शिशु मिला, जिसे SDOP आकांक्षा जैन ने अपनी गोद में…
सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संभागीय मुख्यालय सागर के पुलिस प्रशिक्षण ग्राउंड सागर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास, देशभक्ति एवं गरिमामयी ढंग से मनाया गया। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि शुक्ल ने कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ श्वेत वाहन खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गगन में रंग-बिरंगे गुब्बारे मुक्त किए। गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस बल की…
सागर । बुंदेली मार्शल आर्ट’: पद्मश्री पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश के सागर से भगवानदास रायकवार का नाम सूची में शामिल हैं। विलुप्त होती ‘बुंदेली मार्शल आर्ट’ को जीवित रखने वाले रायकवार को भारत सरकार ने ‘अनसंग हीरोज’ श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना है। इसके पहले चार साल पूर्व लोक कलाओं विशेषकर बेड़नी नृत्य को संरक्षित करने के लिए उन्हें भी सरकार ने पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित्त किया था । बुंदेली मार्शल आर्ट में चार दशकों से युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे और शहर में “दाऊ” के नाम से विख्यात भगवानदास जी अपनी नेकदिली से भी लोगों के…
सागर । स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम सागर द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर वार्ड में निर्मित “वंदे मातरम चौक” का लोकार्पण मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में…
