Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर । सदर स्थित शास्त्री चौक में देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें शास्त्री चौक पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके कार्यों में स्वाभिमान, ईमानदारी, मितव्ययता, कर्मठता के कड़े मानदंड थे। जिनका पालन उन्होंने जीवन भर किया। ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने राजनीति के माध्यम से सदैव लोक कल्याण के कार्य किए थे। आज…
सागर ।पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर खुरई विधानसभा क्षेत्र में राज्य शासन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5.20 करोड़ की लागत से 8 उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों हेतु स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र की निर्माण लागत 65 लाख है। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह को भेजे गए पत्र के अनुसार स्वीकृत किए गए उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों में खुरई विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड खुरई में बनहट, धांगर, कठेली, तोड़ाकाछी तथा मालथौन विकास खंड के अटा कर्नेलगढ़, हिरनछिपा, रेडोन मालगुजारी तथा तिगराखुर्द में निर्मित किए जाने हैं। इनमें…
सागर। रामसरोज समूह अपने संकल्प को निरंतर जारी रखते हुए प्रयागराज में जनवरी-फरवरी में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में रामसरोज समूह यात्रियों के लिए नि:शुल्क भेजेगा। गौरतलब है कि रामसरोज समूह पिछले तीन वर्षों से सागर जिले के जरूरतमंद एवं वृद्ध जनों के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा कर रहा है। इस प्रकल्प को आगे जारी रखते हुए और महाकुंभ के अवसर पर रामसरोज समूह तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ के लिए भेजेगा। इस अवसर पर रामसरोज समूह के सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि यह रामसरोज समूह का सौभाग्य ही है जो सागर जिले की जरूरतमन्दो लोगों की सेवा करने…
सागर । मकर संक्रांति पर खुरई के किला डोहेला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय “खुरई महोत्सव“ की तैयारियों को लेकर भूपेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक रूपरेखा बनाई। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। आगामी 14, 15, 16 जनवरी को क्रमशः प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर, सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह की प्रस्तुतियां खुरई महोत्सव में होंगी।_ पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किला डोहेला का “खुरई महोत्सव“ अपने दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा…
सागर । महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग सागर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी प्रदीप रावत, अरविंद यादव, डॉ.शरद सिंह, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष दुबे सहित सभी कोच, निर्णायक स्टाफ के सदस्य सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुये महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि इस आयोजन में जितने भी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, सभी प्रतिभा सम्पन्न है तभी जिले के हजारों विद्यार्थियों के बीच से निकलकर इस मंच तक आये हैं। इस…
सागर । नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण करने पर पूरे प्रदेश में ए ग्रेड प्रदान कर दूसरा स्थान दिया गया है। नगर निगम सागर को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण करने हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य करने पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त सहसचिव भरत यादव ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को प्रशंसा पत्र भेजकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने की आशा व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के…
सागर । नगर निगम में वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारजनों के जीवन में एक नया सबेरा आया, जब नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने वर्षो से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के 20 प्रकरणों का एक साथ निराकरण कर परिवार के सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह अवसर न केवल उनके जीवन के लिए एक नई शुरुआत लेकर आया बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक सुखद क्षण था। कार्यालय में उपस्थित सभी परिवारजनों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था, कई आवेदक ऐसे थे जो वर्षों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। निगमायुक्त…
सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व के प्रख्यात अर्थ शास्त्री स्व. डाँ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया, उन्होंने परमाणु शक्ति बनने के द्वार खोले। उन्होंने कम बोलकर अधिक कार्य करके देश की आम जनता के हित किये। उनकी सोच थी कि देश का कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसलिए वे खाद्य सुरक्षा बिल…
सागर ।खुरई शहरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड में आज एक बड़ी घटना सामने आयी है. जहां एक माँ ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के दौरान महिला का पति काम से बाहर गया था. जब वह घर लौटा तो उसने यह घटनाक्रम देखा और पुलिस को सूचना दी गई. मिली जानकारी के अनुसार खुरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर वार्ड में एक ह्दय विदारक घटना सामने आयी. बताया जाता है कि क्षेत्र में रहने वाला हरीश लोधी की 23 वर्षीय पत्नी ने अपनी एक वर्ष की मासूम बेटी की…
सागर ।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी का देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सम्मान करती है। लोकतंत्र के बारे में उनके विचारों को पूरी दुनिया ने आत्मसात किया है। खुरई के किला मैदान में आयोजित अटल जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने स्व. अटल जी के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि भारत रत्न और देश के प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी समस्त देश के प्रेरणा स्त्रोत थे। मैं अपने संबोधन में हमेशा…
