Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर। महाराष्ट्र के बाद उत्तर भारत में सागर के गढ़ाकोटा जिले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव द्वारा प्रथमपूज्य, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के अष्टस्वरूप श्री अष्टविनायक जी तीर्थ की स्थापना करवाने एवं सर्वे में मध्य प्रदेश के 230 विधायकों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने मुगदर शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव ने कहा कि यह उत्तर भारत का प्रथम अष्टविनायक का मंदिर है। निश्चित ही इस मंदिर के निर्माण…
सागर । समाज के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बिंदु में हमेशा से साहित्य रहा है और सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय साहित्यकारों को सम्मानित कर एक प्रशंसनीय कार्य कर रही है। यह बात रानी अबंती बाई राजकीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनोद मिश्रा ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रो मिश्रा ने कहा कि मेरा जन्म और शिक्षा नर्मदा किनारे हुई है और जिस तरह नर्मदा सागर में जाकर विलय हो जाती है ऐसा ही अब में सागर का निवासी होकर सागर में विलय होना चाहता हूं उन्होंने उपस्थित अतिथियों से कहां कि आप सबके मार्गदर्षन…
सागर । सुरखी विधानसभा के छोटे-छोटे गांव आज स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र तथा पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं कम समय में तेज विकास कार्य करके सुरखी विधानसभा क्षेत्र ने नया इतिहास रचा है यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर तथा कल्याणपुर में करोड़ों के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर अपने संबोधन में कहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास करने वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा…
सागर । नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन में अधिकांश पार्षदों के विरोध के चलते जल कर, सीवर की राशि सहित व्यापार अधिनियम के तहत दुकानदारों से लाइसेंस बनाने के विषय को फिलहाल स्थगित करते हुए इसे अगले परिषद की बैठक में लेने का निर्णय लिया गया. कर बढ़ाने को लेकर महापौर संगीता तिवारी ने भी आपत्ति जताई थी. उल्लेखनीय है कि करीब ढाई माह बाद आज निगम परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें जल कर और सीवर पर उपभोक्ताओं से राशि लिए जाने के प्रस्ताव को लेकर पहले से ही हंगामें की आशंका थी. इन दोनों विषयों…
सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित “बापू को श्रद्धांजली “कार्यक्रम 30 जनवरी 2025 गुरुवार को प्रातः 10 बजे महात्मा गाँधी प्रतिमा स्थल पुरानी ग़ल्ला मंडी, तिलकगंज में आयोजित किया गया । जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार एवं समस्त कांग्रेस जनों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम एवं वैष्णव जन का गायन कांग्रेस जनों ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी ने कहा कि पूज्य गाँधी जी की मंशा थी कि देश…
सागर ।द पंगत ग्रुप के बैंबू किचिन का 27 जनवरी सोमवार को महापौर संगीता सुशील तिवारी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिवम अपार्टमेंट के सामने, टॉप एंड टाउन गली, सिविल लाइन के सामने स्थित बैंबू किचिन के शुभारंभ के मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, नरेश यादव, राजकुमार पटेल, अनूप उर्मिल, रूपेश यादव, सोमेश जड़िया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर एवं सूरज घोषी, समाजसेवी रिशांक तिवारी, शुभम नामदेव, नीरज करोसिया, नमन चौबे, टिंकू साहू, प्रज्ज्वल भारद्वाज, सपन ताम्रकार, राहुल राजपूत, मोनू लड़िया, पारंग शुक्ला आदि मौजूद थे।
सागर । कांग्रेस सेवादल परिवार ने महू (इंदौर) में जय भीम जय बापू जय संविधान कार्यक्रम के पश्चात् पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी से मुलाकात कर चर्चा की,पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा भी उपस्थित रहे। सागर सेवादल परिवार से अध्यक्षद्वय सिंटू कटारे,महेश जाटव,प्रदेश महासचिव विजय साहू,ब्लाक अध्यक्ष प्रीतम यादव,आनंद हेला,कल्लू पटेल,लल्ला यादव,गोविंद ठाकुर,अरविंद ठाकुर,सुनील ठाकुर,विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी एवं पार्षदों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय के नये भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सभी नगर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सब सबसे बड़े राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम सब बराबर है और देश के शासन में हमारी…
सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने सभी कांग्रेस जनों से 27जनवरी को डाँ अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में होने बाली जय बापू, जय भीम, जय सबिधान रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कांग्रेस जनों में जाने अलग अलग जिम्मेदारी सोपी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी,उपाध्यक्ष प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, पिछड़ा वर्ग नेता रमाकांत यादव, सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, प्रवक्ता अवधेश तोमर, शैलेन्द्र…
सागर । जिले के विनायका थाना क्षेत्र में आज दो बड़ी लोमहर्षक घटनाएं हो गईं । थाना क्षेत्र के ग्राम रोड़ा में जहां एक 80 वर्षीय वृद्धा की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई तो वहीं ग्राम रतनपुर में युवक युवती ने एक ही रस्सी से पेड़ से लटककर फांसी लगा ली । मिली जानकारी के अनुसार विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम रोडा में 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी गई। वृद्धा का लहूलुहान शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । विनायका थाना प्रभारी राकेश सिंह राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार, प्रीतम…
