Author: admin

सागर । मेला एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समाज का होता है। इसे महाकुंभ बनाएं, रहस मेला हमारी धरोहर , ख्याति और पहचान है, इसे और आगे बढ़ाएं। उक्त विचार रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने 27 फरवरी से आयोजित होने वाले रहस मेला के आयोजन के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में व्यक्त किये । विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला हम सब की धरोहर, ख्याति और पहचान है इसे संरक्षित कर और आगे बढ़ाना यही मेरा और हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मेला एक व्यक्ति का…

Read More

सागर । हम सभी को मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरु, वैभवशाली बनाना है। इसके लिए हमें केवल एक प्रयास करना होगा। अपने देश के हर कोने में राम राज्य को स्थापित करना होगा, तभी हमारा देश पुनः विश्वगुरू बनेगा। यह बात शनिवार को ग्राम रोड़ा में 74 लाख रूपए लागत से हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोड़ा के उन्नयन कार्य एवं नवीन बाउंड्रीवाल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ी हुई थी। भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद बांकी विधानसभाओं…

Read More

सागर। भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच दोपहर 2 बजे से किला मैदान खुरई में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सागर के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। ज्ञातव्य है कि पहले सेमीफाइनल मैच में बांदरी की टीम ने फायनल क्वालीफाई किया है वहीं 22 फरवरी को दूसरा सेमीफाइनल मालथौन और बरोदियाकलां की टीम के बीच खेला गया जिसमें यंग स्टार मालथौन ने विजय प्राप्त कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। आज 23 फरवरी को होने वाले फायनल मुकाबले में…

Read More

सागर। शहर में अनोखी पहल करते हुए सागर जेल में बंद कैदियों के लिए रामसरोज समूह महाकुंभ के इस महापर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से पवित्र जल लाकर ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के साथ और प्रार्थना के बाद सभी कैदी गंगाजल में स्नान कराएगा और आगे भविष्य में अपराध न करने का संकल्प भी लेगे। इस अवसर पर समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी,समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने बताया कि अपने प्रारब्ध और कर्म के अधीन अपने कर्मों को भोग रहे नागरिक (कैदी) भी इस 144वर्ष बाद पड़ रहे पर्व से वंचित ना रह जाए…

Read More

सागर ।भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी माननीय हरीश चौधरी जी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय,इंदिरा गांधी भवन में प्रथम आगमन पर और पदभार ग्रहण समारोह में सेवादल परिवार द्वारा नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन किया। प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव,राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्रा,प्रदेश सचिव विजय जौहरी,मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे। सागर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला सेवादल से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला,प्रीतम यादव,अरविंद ठाकुर,जय रैकवार,शाहरूख खान,भैयालाल अहिरवार,दीपू कोरी आदि जन कार्यक्रम में उपस्थित…

Read More

सागर । नगर निगम अंतर्गत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित हितग्राही को समय पर सुगमता से मिले यह सुनिश्चित किया जाए साथ ही नगर निगम परिसर को साफ एवं स्वच्छ बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने नगर निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, नगर निगम उपायुक्त एसएस बघेल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर संदीप जी आर ने आज नगर निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को…

Read More

सागर। प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह महाकुंभ विशेष रूप से 144 वर्षों के बाद हो रहा है, और इस समय बन रहा दुर्लभ खगोलीय संयोग इसे और भी खास बनाता है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी है। इसी उत्सव में अपनी सहभागिता सागर का रामसरोज समूह निभा रहा है। जो लोग किसी कारण बस प्रयागराज महाकुंभ में नहीं जा पा रहे हैं उन्हें अपने तीर्थ दर्शन संकल्प के तहत रामसरोज समूह प्रयागराज की यात्रा करा रहा है। जिसका 87 लोगों…

Read More

सागर । शहर के चौराहों पर लगी विशिष्ट व्यक्तियों की मूर्तियों को अब यातायात की सुविधा की दृष्टि से परिवर्तित करने की शुरुवात संभवत: जल्द हो सकेगी. पिछले दिनों निगम के साधारण सम्मेलन में इसे लेकर अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भगवानगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति को अपने स्थान से 10 फीट आगे करने का प्रस्ताव दिया है. उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न चौराहों पर डॉक्टर गौर, भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं वर्षों से स्थापित हैं. लेकिन अब इनके आसपास की रोटरी के कारण संबंधित क्षेत्र की सडक़ों पर यातायात अव्यवस्थित होता है. पिछले माह ही भगवानगंज स्थित अंबेडकर…

Read More

सागर । वसंत पंचमी के अवसर पर संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी रिशांक तिवारी ने वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा, हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, यही हमारा संकल्प है। समाज के हर वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के इस अभियान में आप सभी का सहयोग आवश्यक है। मिलकर हम एक सशक्त और शिक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों को शिक्षा…

Read More

सागर । कृष्णगंज वार्ड निवासी भगवानदास उर्फ बल्लू यादव एवं उनके पुत्र गोपाल यादव की बस दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ.सुषील तिवारी ने कृष्णगंज वार्ड में भगवानदास उर्फ बल्लू यादव के निवास पर पहुॅचकर उनकी मॉं श्रीमती काषीबाई, भाई मनोज यादव एवं पत्नि श्रीमती रष्मि उर्फ निधि यादव को सांत्वना दी। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं एवं शहर के विभिन्न समाजसेवियों द्वारा दी गई 1 लाख 12 हजार रूपये की सहायता राषि परिवार को सौंपी। इस अवसर पर महापौर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुये कहा कि इस दुख की…

Read More