Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमए सागर ने महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
Author: admin
सागर । लोकायुक्त पुलिस ने जैसीनगर तहसील के सेमाढाना सर्किल के बाबू रमेश आठिया को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त ने आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त इंस्पेक्टर केपीएस बैन ने जानकारी देते हुए बताया आवेदक हरिराम यादव पिता प्राण सिंह यादव हमारे 65 साल निवासी सिंगारमुंडी ने एक आवेदन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां दिया था । जिसमें बताया था उन्होंने अपनी जमीन का बंटवारा अपने बच्चों के नाम कर दिया जिसका नामांतरण होना है नामांतरण का आवेदन तहसील कार्यालय में लगा चुका हूं जिसमें तहसील…
सागर : श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती का शाही चल समारोह 12 अप्रैल को निकलेगा । बड़ा बाजार छात्रसंघ के संयोजक नरेंद्र चौबे ने हनुमान प्रकटोत्सव पर निकलने वाली यात्राओं का भव्य स्वागत करने की अपील छात्रसंघ के सदस्यों और आम नागरिकों से की है । इसको लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है। श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर तीनबत्ती और शहर के मुख्य जगहों की सजावट और होर्डिंग बेनर आदि लगाने का कार्य चल रहा है। छात्रसंघ के संयोजक नरेंद्र चौबे ने बताया कि शाही चल समारोह में श्री हनुमान जी की पालकी भगवान जी…
सागर। खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों में विभिन्न कार्यों, गतिविधियों के सफल संचालन व क्रियान्वयन के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्षों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त कर मंडल वार 5 सदस्यीय कोर कोर समितियों का गठन किया है। यह समिति संबंधित मंडल के अंतर्गत प्रशासनिक, राजनैतिक, संगठनात्मक एवं सभी आवश्यक विषयों पर उचित मार्गदर्शन करेगी। जिससे कार्यों को निरंतरता एवं गति प्राप्त हो सकेगी। खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में गठित 5 सदस्यीय कोर समिति के प्रमुख संबंधित भाजपा मंडल अध्यक्ष होंगे। गठित की गई सभी छह मंडलों की कोर समितियों…
सागर । श्री वाल्मीकि रामायण जी, श्री रामचरितमानस और श्री मद्भागवत गीता हमारे सनातन धर्म और संस्कृति का आधार हैं। भगवान श्री राम नाम का जप हम मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं। श्री राम नाम का जप और सद्कर्मों से हम सभी मोक्षगामी हो कर भव सागर को पार करते हैं। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदा में आयोजित श्रीराम तारक नवकुंडीय यज्ञ एवं श्री रामकथा आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं के समागम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री राम दरबार की वर्षगांठ पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पहुंच कर…
सागर । भाजपा युवा नेता अविराज सिंह पठार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित श्री राम जन्मोत्सव महा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात अविराज सिंह ने बलोप के चैनपुरा धाम सरकार परिसर में आयोजित भव्य श्री राम कथा के आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। ज्ञातव्य है कि रामनवमी के पावन पर्व के अवसर पर संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई के पठार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में श्री राम लला की आरती…
भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने मानसिंह प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग और एसआईटी गठित कर खात्मा रिपोर्ट में हस्तक्षेप की याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को मंत्री राजपूत के लिए बड़ी कानूनी जीत और उनके राजनीतिक विरोधियों के लिए करारा झटका माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि वह न्यायालय जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब निचली अदालत में खात्मा / खारिजी रिपोर्ट प्रस्तुत हो गई…
सागर । शहर के मंगलगिरी क्षेत्र में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम रामपुरा वार्ड निवासी विक्रांत जैन का बताया जा रहा है, जिसमें कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम भरे हुए थे। आग की सूचना मिलते ही तत्काल तीन फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना की गईं। आग की तीव्रता और गोदाम में ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण हालात बेकाबू हो गए, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुल पांच फायर ब्रिगेड को पानी डालना पड़ा। वहीं आग लगातार फैलते देख गोदाम के पीछे की…
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मोतीनगर चौराहा से धर्म श्री चौराहा तक सड़क के चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं ठेकेदार के साथ निरीक्षण किया, उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के निर्देश पर धर्म श्री चौराहा से शीतलला माता मंदिर होते हुए मोतीनगर चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है । इसके निर्माण के संबंध में आज उन्होंने सड़क का निरीक्षण कर स्थानीय रहवासी लोगों से चर्चा की और लोगों को सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह छोड़ने को लेकर समझाइश दी और उन्हें बताया कि सड़क के…
खुरई। 2013 के बाद भूपेन्द्र भैया ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया दौर शुरू किया। उनके विधायक बनने के बाद से निरंतर प्रगति के पथ पर अपनी विधानसभा आगे बढ़ रही है। भूपेन्द्र भैया के विकास के सोच का ही नतीजा है कि आपके ग्राम में 1 करोड़ 36 लाख रूपए के विकास कार्य किए हैं। यह बात भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने घोरट में 37.49 लाख रूपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही। युवा नेता अविराज सिंह ग्राम घोरट में 37.49 लाख रूपये की लागत राशि से बनने वाले नवीन पंचायत…
सागर । श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती का शाही चल समारोह 12 अप्रैल को निकलेगा । इसको लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है। श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर तीनबत्ती और शहर के मुख्य इलाकों की सजावट और होर्डिंग बेनर आदि लगाने का कार्य चल रहा है। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति तीनबत्ती अध्यक्ष श्रीकांत (छोटू ) सिलाकारी ने बताया कि शाही चल समारोह में श्री हनुमान जी की पालकी भगवान जी की झाकियां , हाथी और बाजे गाजो के साथ निकलेगी । उत्सव समिति का यह प्रथम वर्ष है। शाही चल समारोह 12 अप्रैल…
