Author: admin

सागर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खुरई नगर में आयोजित पर संचलन में सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हों, खुरई की जनता इस अवसर पर विशेष सजावट कर पथ संचलन का सभी स्थानों पर स्वागत करें। यह अपील पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं व खुरई की जनता से की है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह यहां मुख्यमंत्री दीनदयाल रसोई केंद्र का निरीक्षण किया । भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि 12 अक्तूबर को खुरई नगर में निकाले जा रहे पथ संचलन में वे स्वयं भी…

Read More

सागर । नगर निगम कर्मचारियों के वेतन ,एरियस का भुगतान एवं पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु म.प्र.न.पा./न.नि.कर्म.संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपकर 13 अक्टूबर तक कर्मचारियों को दो माह का वेतन, पदोन्नति एवं पूर्व का बकाया एरियस दिये जाने की मांग की । नगर निगम/नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक ने कहा है कि 13 अक्टूबर…

Read More

सागर।विधायक शैलेंद्र जैन ने संत रविदास वार्ड स्थित छोटा करीला क्षेत्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, पार्षद धर्मेंद्र खटीक, चेतराम अहिरवार, मनीष चौबे, यश अग्रवाल , रामेश्वर यादव, राहुल वैध सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह सामुदायिक भवन वार्डवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयोगी स्थल सिद्ध होगा। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी ताकि लोगों को अपने…

Read More

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक के विशेष प्रयासों से नगर परिषद बरोदिया कलां क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत आडिटोरियम निर्माण कार्य हेतु 460.97 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। प्रस्तावित आडिटोरियम गीता भवन के मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। नगर परिषद बरोदिया कलां में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार हेतु वर्ष 2023 में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रस्ताव मप्र शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत शामिल करते हुए गीता भवन के रूप में स्वीकृत किया जाकर कार्यपालन यंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास सागर संभाग को…

Read More

सागर। शहर के दो उच्च शैक्षणिक संस्थानों ने विद्यार्थीयों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यो की परस्पर सहभागिता एवं उपलब्ध संसाधनों के आपसी समनव्य के लिए एम.ओ.यू अनुबंध किया। डॉक्टर हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय, सागर के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर एवं रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने एम.ओ.यू. अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। यह अनुबंध आगामी तीन वर्षों के लिए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के विभिन्न क्षेत्रों में संसाधन, शोध, पुस्तकालय, प्रयोगशाला में सहयोग विकसित करना है। इस अनुबंध के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त आयोजन कर सकेगे। छात्रों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण…

Read More

सागर।विधायक शैलेंद्र जैन ने किशोर न्यायालय के समीप राजघाट रोड स्थित शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन प्रांगण में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 50 सीटर गर्ल्स हॉस्टल (बालिका छात्रावास) निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने लोक निर्माण विभाग (पीआईयू) के अधिकारियों के साथ स्थल का अवलोकन कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह छात्रावास शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक आवासीय परिसर साबित होगा। विधायक जैन के प्रयासों से इस महाविद्यालय में अब तक…

Read More

सागर । बंडा में लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र में शासन के द्वारा निर्धारित फीस से अधिक राशि लिये जाने पर कलेक्टर संदीप जी आर ने बण्डा लोकसेवा केन्द्र संचालक सौजन्या गुप्ता, गुप्ता बिल्डिंग हास्पिटल रोड लश्कर ग्वालियर पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना आदेश के अनुसार बण्डा में लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र में शासन के द्वारा निर्धारित फीस से अधिक राशि लिये जाने संबंधी शिकायत की जाँच अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बण्डा द्वारा की गई। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार लोकसेवा केन्द्र बण्डा में शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी तथा समय-सीमा की योजनाओं में…

Read More

सागर । खुरई तहसील के टीहर गांव में बीना नदी के तेज बहाव में बहे युवक आकाश लोधी (22) का शव दूसरे दिन बुधवार को एससडीआरएफ की टीम को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी में मिला। खुरई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाशग्राम सुनेठी निवासी आकाश पिता रामकुमार लोधी मंगलवार को पेट दर्द का इलाज कराने खुरई आया था। वह अपनी मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। टीहर गांव के पास बीना नदी पर बने रिपटा से गुजरते समय उसकी बाइक फिसलकर पानी में गिर गई। पुलिस के अनुसार आकाश बाइक निकालने के लिए पानी…

Read More

सागर।विधायक शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तिली तिराहे पर लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सर्व सुविधायुक्त भव्य ऑडिटोरियम के कार्य की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बताया कि ऑडिटोरियम का प्लिंथ लेवल का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है और निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने बताया कि नगर…

Read More

सागर । शरद पूर्णिमा पर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकाली शोभायात्रा का जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा में चल रहे बाल्मिक समाज के वरिष्ठ जनों का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने माला पहनकर स्वागत किया एवं महृषि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जनपद सदस्य मोंटी यादव,शरद पुरोहित,दीनदयाल तिवारी,जितेंद्र रमाकांत यादव लीलाधर सूर्यवंशी रोहन,नरेश सनकत, वीरेंद्र राजे,अलीम तज्जू खान, साजिद लाईन श्रीदास रैकवार, आनंद हेला, प्रदीप पांडे, पवन केसरवानी, शैलेश अकेला,नरेश सनकत,आनंद अहिरवार,जैद खान आदि…

Read More