Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
- निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
- बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
- आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
- आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
Author: admin
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन ने आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों से आए भाजपा पदाधिकारियों को अभियान की सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान की अवधारणा और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी तथा सभी से स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग का संकल्प दिलाया। विधायक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय कारीगरों, उद्योगों तथा छोटे…
सागर ( राहुल सिलाकारी ) । जिले में सत्तारुड़ भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों में जमकर गुटबाजी चल रही है, कुछ जगह तो यह अब मनभेद में नजर आने लगी है । बुजुर्ग हो चुके पुराने भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी नेताओं में चल रही गुटबाजी का तूफ़ान रोकने अब गिरिराज उठाने किसी को ” कृष्ण ” बनकर आगे आना होगा । शहर में विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की गुटबाजी की तो शहर की हर गली में चर्चा अब आम हो चुकी है । आलम यह है कि शहर में सीएम…
सागर। श्री रुद्राक्ष धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौशाला के गाय गोबर से बने विराट काय भगवान गोवर्धन स्वरूप का सामूहिक पूजन किया। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह द्वारा इस आयोजित भगवान गोवर्धन पूजन के मनोहारी द्श्य को ड्रोन कैमरे से इसकी संपूर्ण दृश्वावली को कैप्चर किया । युवा नेता अविराज ने पूजन समारोह में भगवान श्री वैंकटेश स्रोत पाठ किया । श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर में विराजे भगवान श्री राधा कृष्ण जी के सम्मुख प्रांगण में दो हजार वर्ग फीट में चार ट्राली गौमाता के गोबर से भगवान गोबर्धन की रचना की गई थी। भगवान गोवर्धन के शीर्ष…
सागर । कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने श्रीमती सीमा कौशल उच्च माध्यमिक शिक्षक (तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य) शासकीय उ.मा.वि. मंडी बामोरा विकासखण्ड बीना जिला सागर को नियम विरुद्ध भुगतान करने एवं वसूली की राशि जमा नहीं करने पर निलंबित किया। कमिश्नर कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा प्रस्ताव के माध्यम से लेख किया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी सागर के जांच प्रतिवेदन के अनुसार श्रीमती सीमा कौशल उच्च माध्यमिक शिक्षक (तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य) शासकीय उ.मा.वि. मंडी बामोरा विकासखण्ड बीना जिला सागर के कार्यकाल का आडिट दल गठित कर संस्था की…
सागर । गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं एवं गौ माता की सेवा बड़ा पवित्र कार्य। उक्त विचार संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने राहतगढ़ विकास खंड की सिहोरा में सरगम गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा कर एवं गौ माता को घास और गुड़ खिलाते हुए व्यक्त किए । संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने कहा कि सभी को गौमाता की सेवा और गौपालन करना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। गौमाता अपने बछड़े के साथ हम सबका भी ध्यान रखती हैं। संभाग कमिश्नर श्री सुचारी ने कहा कि गौशाला में निजी घरेलू बिजली के बिल की…
सागर । लंका के मैदान में अंगद रोके जांग रे, जांग हलाई ने हले,धरती हल हल जाए रे,, परंपरागत बुंदेली दिवारी गीत गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मोनियो के साथ जैसीनगर के गोवर्धन मेला में जमकर झूमे। जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में पहुंचे खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत क्षेत्रवासियों ने बुंदेली परंपरा अनुसार मंत्री श्री राजपूत का स्वागत किया। मंत्री श्री राजपूत ने मोनियो के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर मेला में परंपरागत दिवाली गीत गाई और मोनियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ जमकर झूमे । इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्षों…
सागर। दीपोत्सव दीपावली के पावन अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने सपरिवार राजघाट रोड स्थित आनंदाश्रम (वृद्धाश्रम) पहुँचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। विधायक जैन दंपति ने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दीप प्रज्वलन कर रोशनी के इस त्योहार की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने सभी निवासरत वृद्ध माताओं-पिताओं को मिठाई खिलाई, दीपक वितरित तथा उपहार भेंट किए। विधायक जैन ने इस अवसर पर कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची पूंजी है। दीपावली जैसे त्योहार का वास्तविक आनंद तभी है जब…
सागर । बीना की मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। घटना की जानकारी लगते ही बीना थाना पुलिस और नपा की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9 मोतीचूर नदी एवं पर्यावरण समिति के सदस्य नदी किनारे पौधों की देखरेख के लिए पहुंचे थे। इस दौरान समिति के एक सदस्य की नजर विसर्जन घाट के पास पानी में उतराते हुए एक शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बीना थाना पुलिस और नगर पालिका को दी। सूचना मिलते ही पुलिस…
सागर ।आत्मनिर्भर भारत की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने रविवार को कटरा बाजार में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से संवाद करते हुए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को अपनाने का आह्वान किया। रिशांक तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि अपने देश की मिट्टी, मेहनत और उत्पादों पर गर्व करना भी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों और दैनिक जीवन में विदेशी वस्तुओं के स्थान पर देशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने…
सागर। अतिशय तीर्थ क्षेत्र मंगलगिरि में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक परम पूज्य गणाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं जैनेश्वरी दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को गति देने हेतु पंचकल्याणक समिति द्वारा शहर के मध्य में नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा परम पूज्य समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मंगलगिरि तीर्थ सागर की आत्मा है। यहाँ होने वाला…
