सागर । जैसीनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जैसीनगर निवासी गोपाल प्रजापति के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। उक्त घर में गोपाल प्रजापति के भाई एवं उनकी माताजी निवास करती थीं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार, 12 मई को युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष एवं युवा नेता आकाश सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।

साथ ही आकाश सिंह राजपूत ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की एवं उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा युवा शक्ति संगठन परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
आकाश सिंह राजपूत की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।