सागर । सानौधा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पड़रिया में आज ऋषि पंचमी पर तालाब में नहाने गई दो बहनों से एक की डूबने से मौत हो गई. जबकि उसकी बहन और माँ को बचा लिया.
सानौधा थाना प्रभारी गौरव गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार ऋषि पंचमी के पर्व के चलते आज सुबह ग्राम पड़रिया निवासी दीपा पति कृष्ण कुमार अहिरवार 22 वर्ष अपनी छोटी बहन महक अहिरवार के साथ गांव के पास बने तालाब में नहाने के लिए गई थी. नहाने के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में जाकर डूबने लगी. घटना की सूचना मिलने पर पास ही स्थित घर से तत्काल उनकी मां मौके पर पहुंची और बेटियों को बचाने के लिए तालाब में कूंद गई लेकिन वह भी गहरे पानी में जाकर डूबने लगी. इस दौरान पीछे से आ रहे दीपा के पति कृष्ण कुमार ने घटना देखी तो वह भी तालाब में कूंदा और जैसे-तैसे महक और उसकी माँ को गहरे पानी से खींचकर बाहर ले आया लेकिन दीपा गहरे पानी में डूब गई. पानी लगातार अंदर जाने के कारण उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर शाहपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची जिसने पंचनामा कार्रवाई कर दीपा का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है और मर्ग कायम कर जांच में लिया है. बताया जाता है कि विवाह इसी वर्ष सामूहिक सम्मेलन में टेकापार निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था.
तो वहीं एक अन्य घटना में खुरई ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम बरघाट स्थित बीना नदी में अपने साथियों के साथ नहाने गए एक बालक गहरे पानी में डूब गया. एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरघाट निवासी बादल राजपूत 8 वर्ष अपने दोस्तों के साथ प्रात: 10 बजे गांव के पास से निकली बीना नदी में नहाने के लिए गया था. इस दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया. उसके साथियों ने इसकी जानकारी तुरंत परिजनों को दी. मौके पर खुरई ग्रामीण थाना पुलिस पहुंची. बाद में पुलिस द्वारा सागर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में बालक की तलाश में सर्चिंग की जा रही है.
Trending
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
- 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
- श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
- ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
- निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
