Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर
    • 6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक
    • श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
    • ट्रांसपोर्ट नगर एंड मेकेनिक कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्टरों और मेकेनिकों के साथ बैठक की
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक: कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
    • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में केशवम् बैंड दिल्ली का भजन क्लबिंग कार्यक्रम
    • निगम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न विधायक ने कहा क्षेत्रीय एवं सामाजिक संतुलन के साथ प्रतिनिधित्व देने के सरकार के प्रयास का धन्यवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया जनसंघ से भाजपा तक का इतिहास
    राजनीति

    भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया जनसंघ से भाजपा तक का इतिहास

    admin By adminMay 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर ग्रामीण द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

    सत्र की अध्यक्षता बसंत यादव द्वारा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विधायक श्री जैन ने पारंपरिक एकतरफा भाषण शैली के स्थान पर संवादात्मक पद्धति अपनाते हुए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया तथा प्रश्नोत्तर के माध्यम से संगठन के इतिहास, विचारधारा और संघर्ष यात्रा को सहज एवं प्रेरणादायी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी का इतिहास केवल राजनीतिक संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प का इतिहास है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद गोवा, दमन द्वीप एवं पांडिचेरी को स्वतंत्र कराने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    उन्होंने कहा कि देश की 565 रियासतों के भारत में विलय के लिए भी जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जनजागरण, जनमत संग्रह एवं आंदोलनों के माध्यम से सक्रिय योगदान दिया।
    विधायक श्री जैन ने बताया कि इसके बाद भारतीय जनसंघ का गठन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति पर संगठन कार्य हेतु गए। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में संगठन ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा की राजनीति की मजबूत नींव रखी।
    उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि वर्ष 1952 के प्रथम आम चुनाव में भारतीय जनसंघ ने 489 में से 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें लगभग 3 प्रतिशत मत प्राप्त करते हुए 3 सीटों पर विजय हासिल की। उस समय जनसंघ सबसे छोटा दल था, लेकिन उसके विचारों की ताकत और कार्यकर्ताओं की निष्ठा ने उसे राष्ट्रीय राजनीति में पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि 38 सांसदों के विपक्षी समूह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को विपक्ष का नेता चुना था।
    उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 1957 के आम चुनाव में राष्ट्रीय दल की मान्यता बनाए रखने के लिए मत प्रतिशत दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया। उस समय कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य किया और संगठन का मत प्रतिशत दोगुना करने में सफलता प्राप्त की। इसी चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से पहली बार लोकसभा पहुंचे और आगे चलकर भारतीय राजनीति के एक युगपुरुष बने। विधायक श्री जैन ने वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन, उसकी विचारधारा, संगठन विस्तार एवं जनआंदोलनों पर भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के कारण बनी है।
    सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया तथा उन्होंने संगठन के इतिहास और वैचारिक यात्रा को गंभीरता से आत्मसात किया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभावना, संगठनात्मक ऊर्जा एवं वैचारिक प्रतिबद्धता से ओतप्रोत रहा।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा : श्याम तिवारी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    September 2, 2026

    खंडस्तरीय शिविर में कर्रापुर पहुंची कलेक्टर को पूर्व विधायक ने बताई जनसमस्याएं

    August 29, 2026

    महंगाई के विरोध में कांग्रेस का बाजार भ्रमण एवं विरोध प्रदर्शन

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024274
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    By adminSeptember 4, 20261

    सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम रानगिर में डीआईजी शशीन्द्र चौहान द्वारा जनसंवाद…

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ का मंत्री गोविंद राजपूत ने किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, विकास और जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    September 4, 2026

    वृंदावन बाग मंदिर में IMA सागर का विशाल CPR प्रशिक्षण शिविर

    September 4, 2026

    6 सितंबर को सागर में होगा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन विधायक ने ली संचालन समिति की बैठक

    September 4, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024514

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024332

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025305
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.