Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम : लोकेंद्र पाराशर
    राजनीति

    प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम : लोकेंद्र पाराशर

    admin By adminMay 8, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने विभिन्न व्यवस्था समितियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित स्वरूप देने को लेकर समिति वार विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प को सशक्त करने का अभियान है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही संगठन को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी समिति प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
    जिला प्रभारी श्री पाराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम होता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित सेवक के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
    उन्होंने सभी समितियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को संगठन का दायित्व मानकर कार्य करे, जिससे सागर का यह प्रशिक्षण वर्ग सफल, अनुकरणीय एवं यादगार बने।
    बैठक में पंजीयन, भोजन व्यवस्था, पेयजल, मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था, योग-व्यायाम व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता, स्टोर रूम, वर्ग स्थल कार्यालय, जागरण, प्रदर्शनी, मीडिया एवं साज-सज्जा सहित विभिन्न समितियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
    जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय दिवस प्रवास के दौरान जिला प्रभारी श्री पाराशर यमुना ताई मंडल के लाजपतपुरा शक्ति केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक संवाद किया तथा मंडल महामंत्री श्री विकास केसरवानी के निवास पर सहभोज किया। साथ ही श्री पाराशर ने जैसीनगर पहुंचकर भाजपा आईटी विभाग संयोजक श्री बाल किशन सोनी की माताजी के निधन पर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
    बैठक में डॉ. वीरेन्द्र पाठक, सुखदेव मिश्र, नरेश यादव, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, यश अग्रवाल, श्रीकांत जैन, राहुल वैद्य, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, नितिन सोनी, प्रणव कन्हौआ, विशाल खटीक, कृष्ण कुमार, बलराम राय, नमन समैया, निखिल अहिरवार, गोलू कोरी सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

    June 2, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मिले विधायक शैलेंद्र जैन, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

    May 22, 2026

    प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति : रिशांक तिवारी भाजपा के द्विदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.