
निगमायुक्त के इस सख्त रवैये का सकारात्मक प्रभाव अब शहर में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। पहले जहां विभिन्न संस्थान एवं कोचिंग सेंटर प्रचार-प्रसार के लिए बिना अनुमति के पोस्टर-पंपलेट लगाते थे, वहीं अब वे स्वयं आगे आकर उन्हें हटाने की पहल कर रहे हैं। यह बदलाव न केवल प्रशासन की सख्ती का परिणाम है, बल्कि स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है।
इसी क्रम में शहर के एक प्रमुख संस्थान, अराईज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पूरे शहर में लगाए गए अपने पोस्टर और पंपलेट हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। संस्थान के मैनेजर रोहित दीक्षित द्वारा लिखित माफीनामा प्रस्तुत कर भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन भी दिया गया है। यह कदम अन्य संस्थानों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है कि वे नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में नागरिकों कीसहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है। निगमायुक्त ने शहर के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य संगठनों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर या पंपलेट न चिपकाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल शहर की छवि को खराब करती हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी हैं।
निगमायुक्त श्री खत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था शहर की स्वच्छता को प्रभावित करते हुए पोस्टर-पंपलेट लगाते पाए गए, तो उनके विरुद्ध संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था या व्यक्ति की होगी।
नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान का उद्देश्य सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
Trending
- जिला युवा कांग्रेस ने बेरीकेटिंग व पुलिस बल के बीच किया कलेक्ट्रेट का घेराव, दिल्ली में छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
- विशेष संयुक्त अभियान में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, यात्रियों से अवैध वसूली का मामला उजागर, पमरे की बड़ी कार्यवाही
- सागर में चिड़ियाघर, वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर की स्थापना की दिशा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विस में उठाया मामला
- महापौर ने नागरिकों की समस्याओं का मौके पर कराया निराकरण, पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के दिए निर्देश आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल का चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड का संयुक्त शिविर संपन्न
- शासन ने बीएमसी को स्वीकृत की 2 करोड़ की राशि, ब्लड बैंक हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण, भूपेंद्र सिंह की पहल पर हुई कार्यवाही विस में सरकार ने दी जानकारी
- एल.पी.जी. गैस किट की 01 मारूति वेन 01 स्कूल बस 01 टाटा मैजिक वाहन जप्त स्कूलों में संचालित मारूति वेन, स्कूल बस के विरुद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही
- रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
- सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
