सागर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते व्यापारिक दबावों और अमेरिकी टैरिफ जैसी चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपनाई गई व्यावहारिक, संतुलित और दूरदर्शी नीति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना होना भारत के लिए गौरव का विषय है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कठिन परिस्थितियों को अवसर में बदलते हुए देश की विकास यात्रा को नई गति दी है।

पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी भी बाहरी दबाव में आकर जल्दबाजी में समझौते करने के बजाय राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखा। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बावजूद भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश दीर्घकालिक हितों से समझौता नहीं करेगा। यही आत्मविश्वास आज भारत को एक मजबूत और विश्वसनीय वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दबावों का उपयोग देश के भीतर सुधारों को तेज करने के लिए करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। कर प्रणाली का सरलीकरण, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में उदारीकरण और बिजली क्षेत्र को निजी व विदेशी निवेश के लिए खोलना ऐसे ऐतिहासिक निर्णय हैं, जिनसे भारत की आर्थिक नींव और मजबूत हुई है।
श्री सिंह ने कहा कि यूरोपीय संघ सहित कई वैश्विक भागीदारों के साथ संभावित व्यापार समझौते यह दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज न केवल अपने हितों की रक्षा कर रहा है, बल्कि वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में निर्णायक भूमिका निभाने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।