सागर। संत रविदास वार्ड, बामनखेड़ी में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास उनके मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिलान्यास से पूर्व परिसर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सभी अतिथियों ने हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की ।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि बामनखेड़ी संत रविदास वार्ड शहर का सबसे पिछड़ा हुआ क्षेत्र है और यहां के निवासियों की लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग थी, सभी के सहयोग से आज यह मांग पूरी हुई है।

इस क्षेत्र में अब एक सुंदर और सुविधाजनक सामुदायिक भवन तैयार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि जिस दुर्गम क्षेत्र में आज यह भवन स्वीकृत हुआ है और जहां विकास की किरण नहीं पहुंच पाई थी, वहां 10 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण सच्चे विकास की पहचान है,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सामुदायिक भवन की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन चेतराम अहिरवार ने किया तथा आभार पार्षद रानी चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, महामंत्री सतीश जैन, प्रभु दयाल साहू, निर्भय घोसी, राहुल अहिरवार, नर्मदा पटेल, रेवाराम पटेल, रज्जू यादव, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।