सागर । नगर पालिक निगम अंतर्गत शहर के समस्त 48 वार्डों में पशु डेयरी संचानल प्रतिबंधित है।निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में सागर शहर को पशु विचरण मुक्त बनाने के लिए गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन से चलाई जा रही मुहिम लगातार जारी है। निगमायुक्त निगम अमले के साथ संत कबीर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, राजीव नगर वार्ड, मोहन नगर वार्ड सहित रविशंकर वार्ड आदि वार्डों में डेयरी संचालन करते पाए जाने पर नल कनेक्शन कटवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही विवेकानंद वार्ड में डेयरी संचालक द्वारा गली में अवैध अतिक्रमण कर बनाये गए टीन शेड को हटवाने के लिए दिवार तुड़वाई ।

मवेशी बाँधने हेतु बने खुनेते आदि तुड़वाएं। नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने निरीक्षण के दौरान समक्ष में खड़े निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की शहर में डेयरी संचालन करने वालों के नल कनेक्शन काटने के साथ ही उनके भवनों के स्वामित्व एवं भवन अनुज्ञा संबंधी दस्तावेजों की जांच करें क्योंकि ऐसा देखने में आया है की अक्सर डेयरी संचालन हेतु घरों में पर्याप्त जगह न होने की स्थिति में उक्त डेयरी संचालक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर डेयरी हेतु टीनशेड आदि लगा लेते हैं। सड़कों पर अपनी डेयरी के पशु बांधकर आवागमन बाधित करने के साथ ही गंदगी फैलाते हैं। ऐसी स्थिति पायी जाने पर उक्त डेयरी संचालकों का अतिक्रमण भी तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। पेयजल की बर्वादी करने और स्वच्छता में बाधक बनने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की निगम द्वारा अभियान चलाकर की जा रही इस कार्यवाही का असर सभी वार्डों में दिखने लगा है। जागरूक डेयरी संचालक अपनी अपनी डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट कर रहे हैं। डेयरी विस्थापन निगम दल के सदस्य शहर में डेयरी विस्थापन की मुहिम लगातार चला कर प्रत्येक डेयरी को शहर से बाहर करने का लक्ष्य पूरा करें। प्रत्येक वार्ड के दरोगा टैक्स कलेक्टर आदि डेयरी संचालकों से लगातार सम्पर्क कर समझाइस दें की वे अपनी-अपनी डेयरियों को डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली में या अन्यत्र स्थलों पर विस्थापित करें। न मानने वालों को निगम की विभिन्न सेवाओं नल कनेक्शन आदि काटने के साथ ही अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल हटवाएँ। डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली में विभिन्न आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं निकट भविष्य में जो और भी आवश्यकतायें होंगी निगम प्रशासन डेयरी संचालकों का हर सम्भव सहयोग प्राथमिकता से करेगा। जिन्हें प्लॉट आवंटित नहीं हुए हैं वे नगर निगम में सम्पर्क करें उन्हें उनकी डेयरी क्षमताअनुरूप प्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा। इसके बाबजूद हफसिली या शहर से बाहर अन्यत्र डेयरी विस्थापित न करने वालों पर निगम प्रसाशन की कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने नगर निगम में डेयरी विस्थापन विभाग का अलग से काउंटर बनाने के निर्देश दिये ताकि डेयरी विस्थापन में सहयोग करने वाले डेयरी संचालकों को सहज सहयोग मिल सके उन्हें भटकना न पड़े। जिन डेयरी संचालकों के पास हफसिली में प्लॉट उपलब्ध नहीं हो पाएं हैं वे निगम प्रशासन के डेयरी विस्थापन विभाग काउंटर पर सम्पर्क करें उन्हें उनकी डेयरी क्षमता अनुरूप प्लॉट उपलब्ध कराया जायेगा। हफसिली का उक्त डेयरी परियोजना स्थल प्रकृतिक वातावरण से परिपूर्ण है पशुओं हेतु अनुकूल वातावरण है पर्याप्त पानी की उपलब्धता है।आवश्यकता पड़ने पर और भी ट्यूबवेल बोर आदि कराएं जायेंगे। उन्होंने निगम के इंजीनियर्स को हफसिली में ट्यूबवेल बोर आदि की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।