सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सागर द्वारा सिविल लाइंस स्थित परिसर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि नारी शक्ति हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। हमारे घरों में मातृ शक्ति ही यह तय करती हैं कि घर में कौन सा समान होगा । स्वदेशी भारत की दिशा में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया से लेकर दैनिक जीवन तक स्वदेशी उत्पादों और ऐप्स को अपनाने की आदत डालनी होगी। यदि सभी एकजुट होकर स्वदेशी के इस संकल्प को जीवन में उतार लें, तो भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत केवल एक राष्ट्र नहीं बल्कि एक विचार बन चुका है। भारत की आधी से अधिक आबादी युवा है और युवा किसी भी देश की तस्वीर बदलने की सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा तिवारी ने मातृ शक्ति की आत्मनिर्भरता पर अपने विचार व्यक्त किए, वहीं कार्यक्रम के प्रभारी निकेश गुप्ता ने भी अभियान की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने किया तथा नेहा जैन ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती सविता जिनेश साहू, श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे, सुश्री मेघा दुबे, याकृति जड़िया, कविता लारिया, जयंती सिंह, स्नेहलता साहू, सुनीता रैकवार, दिशा सहारे, सुषमा यादव, प्रमिला मौर्य, मंजुश्री चौरसिया, ममता सिंह, साक्षी समैया, दीपिका मालवीय, सविता साहू, आशा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।