सागर । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीवाली का उत्सव सागर में मनाया गया। इस मौके पर लाखा बंजारा झील के घाटों पर 1 लाख 11 हजार 111 दीप जलाये गये कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा देश त्यौहारों का देश है, जहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार होता है जो हमारी समृद्ध, वैभवशाली संस्कृति की पहचान है।

हमें हमारे सभी त्यौहार धूमधाम से मनाने चाहिए। सागर में आज यह उत्सव देखकर लग रहा है कि जैंसे हम बनारस घाट पर खड़े हों। बनारस की तर्ज पर नगर निगम द्वारा उत्सव की तैयारी की है, जो कि बहुत सराहनीय पहल है। श्री राजपूत ने निगमायुक्त राजकुमार खत्री तथा नगर निगम के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम होते रहे। इन कार्यक्रमों को हमारी सरकार भी प्रोत्साहित कर रही है। नगर निगम सागर द्वारा यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए किसी उपहार से कम नही है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमति लता वानखेड़े ने कहा कि यह देव दीपावली वह उत्सव है जब देवताआंे ने राक्षस के संघार पर धरती पर आकर दीप जलाये थे।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया ।
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील का आकर्षक सौन्दर्यीकरण से नवस्वरूप और गंगा आरती जैसे विभिन्न आयोजनों के कारण पहले ही झील सांस्कृतिक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनी हुई है, नागरिकों में झील और शहर की स्वच्छता, सुंदरता व सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता व नागरिक जुड़ाव हेतु इसके किनारे चकराघाट से लेकर गणेशघाट तक बने लगभग 500 मीटर विशाल घाट पर एक साथ 1 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा नागरिकों ने भी अपने घरों से दीपक लाकर दीपदान किया।

निगमायुक्त ने कहा कि गंगा आरती के साथ देव दीपावली का यह भव्य दिव्य आयोजन सागर शहर की नई सांस्कृतिक पहचान बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, समाजसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से इस आयोजन में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह काशी में देव दीपावली का आयोजन विश्वप्रसिद्ध है, उसी तरह सागर के चकराघाट की देव दीपावली आने वाले वर्षों में क्षेत्र की पहचान बनेगी। उन्होंने कहा की ऐतिहासिक झील का यह किनारा वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस आयोजन से इसके धार्मिक सांस्कृतिक महत्त्व को अब और भी बल मिलेगा । निगमायुक्त् श्री खत्री ने कहा कि देव दीपावली के आयोजन में विशाल जनसमूह की उपस्थिति से यह आयोजन जनभागीदारी का उत्सव बन गया है लाखा बंजारा झील सागर की पहचान है स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में 10 वीं रैंक प्राप्त होने में ऐतिहासिक झील एवं नगरवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष सागर के नागरिकों ने नगर निगम के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया और स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे देश में 10 वीं रैंक प्राप्त कर सागर को देश में नयी पहचान मिली ।
*गंगा आरती का आयोजन किया गया*- देव दीपावली के अवसर पर हजारों की संख्या में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में गंगा आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बहुत देर तक आतिशबाजी की गई । देव दीपावली कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित हुए सभी अतिथियों, निगमायुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
*कार्यक्रम के बाद एक घंटे में चकराघाट की सफाई की गई-*
नगर निगम की टीम द्वारा कार्यक्रम के पश्चात चकराघाट स्थित आयोजन स्थल सभी घाटों की 1 घंटे में सफाई सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर महापौर्
श्रृीमती संगीता तिवारी,
श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन, भाजपा नेता सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्य अनूप उर्मिल, धर्मेंद्र खटीक, रुपेश यादव, मेघा दुबे, पार्षद रितेश तिवारी रामू ठेकेदार, डाली सोनी, देवेंद्र अहिरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव,विक्रम सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित थे।