सागर ।नगर निगम द्वारा हफसिली में डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल विकास के बाद शहर के पशु विचरण मुक्त शहर घोषित होने के साथ ही शहर से लगातार डेयरियों को बाहर करने की मुहीम चलाई जा रही है। राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के पास लगने वाला पशु बाजार भी हफसिली में विस्थापित करने के निर्देश पशु व्यापारियों को लगातार दिये गए थे। उक्त निर्देशों का पालन न करने और बुधवार को सुबह उक्त स्थल पर खरीदी बिक्री हेतु मवेशी लाकर बाँधने पर निगमायुक्त ने स्वयं उक्त स्थल का निरीक्षण किया व यहां बंधे समस्त मवेशी जब्त कराकर कांजी हॉउस पहुंचाने की कार्यवाही करायी।

उन्होंने कहा की डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली में पशु मेला क्षेत्र का निर्माण टीन शेड सहित किया गया है यहां पशुओं को बांधने से लेकर बिजली पानी सड़क आदि सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। सभी व्यापारियों द्वारा हफसिली के पशु मेला क्षेत्र में पशु बाजार लगाकर खरीदी बिक्री की जाएं। उन्होंने एक पशु विक्रेता के द्वारा पशुओं की पर्ची दिखाएं जाने पर उक्त पर्ची में भरी जानकारी और पशु बाजार का क्षेत्र आदि देख निगमकर्मियों को एक सूचना जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहर में पशुओं की खरीदी बिक्री हेतु पर्ची पर पशु बाजार मेला क्षेत्र हफसिली की जानकारी दें। निगमायुक्त श्री खत्री ने बुधवार को राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे लगने वाले पशु बाजार के कारण यहां होने वाली गंदगी से स्थानीय रहवासियों को होने वाली समस्या को लेकर रहवासियों से संवाद किया और यहां बनी झुग्गी बस्ती के रहवासियों की मांग पर झुग्गियों को विस्थापित कर विकास हेतु प्रपोजल करने के निर्देश दिये।
*निगमायुक्त की पहल पर नागरिकों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया*
निगम आयुक्त श्री खत्री के नेतृत्व में अतिक्रमण टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे झुग्गी बस्ती के पास पक्के निर्माण सहित टीन शेड को बुल्डोजर से ढहाया। उक्त निर्माण राहतगढ़ बस स्टैंड ब्रिज के नीचे पुराने पशु बाजार के संचालन हेतु कराया गया था पशु बाजार के विस्थापन पश्चात उक्त निर्माण की आवश्यकता समाप्त होने की स्थिति में निगमायुक्त ने अवैध अतिक्रमण हटवाया व नगर निगम अंतर्गत इस कीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा की यहां से मलवा और अन्य कचरा आदि साफ कर स्वच्छता सुनिश्चित करें।