सागर । राजघाट जलावर्धन परियोजना से शहर को होने वाली पेयजल की सप्लाई के समय नल कनेक्शनों से जल के अपव्यय को रोकने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के नेतृत्व में 29 अक्टूबर से एक सप्ताह के लिए नलों में टोंटी लगाने के लिए अभियान प्रारंभ किया जा रहा है ।

निगमायुक्त ने कहा है कि विभिन्न स्थानों पर पेयजल सप्लाई के समय नागरिकों द्वारा नलों में टोंटी न लगाने के कारण पानी बहता रहता है जिस कारण सड़कों पर गंदगी एकत्रित हो जाती है तथा नालियां चोक हो जाने के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक नगर निगम एवं टाटा द्वारा संयुक्त रूप से अभियान प्रारंभ कर नलों में टोंटी लगाई जाएंगी उसके बाद पानी का अपव्यय होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी।
निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घरों के पास नल कनेक्शन से अगर पानी बहता है तो उनमें टोंटी लगाकर बंद कर दें जिससे पानी का अपव्यय न हो।
निगमायुक्त ने नगर निगम एवं टाटा के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नलों में टोंटी लगाने हेतु प्रारंभ किए जा रहे इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।