सागर ( राहुल सिलाकारी ) । जिले में सत्तारुड़ भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके समर्थकों में जमकर गुटबाजी चल रही है, कुछ जगह तो यह अब मनभेद में नजर आने लगी है । बुजुर्ग हो चुके पुराने भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी नेताओं में चल रही गुटबाजी का तूफ़ान रोकने अब गिरिराज उठाने किसी को ” कृष्ण ” बनकर आगे आना होगा ।
शहर में विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की गुटबाजी की तो शहर की हर गली में चर्चा अब आम हो चुकी है ।
आलम यह है कि शहर में सीएम डा मोहन यादव के निर्देश पर हफ़सीली स्थित डेयरी विस्थापन स्थल के पशु मेला क्षेत्र में 101फीत् ऊँचे गिरीराज गोवर्धन पर्वत की आज पूजा अर्चना थी । जाहिर सी बात है आयोजन था तो प्रदेश् सरकार के निर्देश पर और आयोजक था नगर निगम । उम्म्मीद की जा रही थी कि सनातन को मुख्य मुद्दा बनाये भाजपा में ननि के इस आयोजन में विधायक और महापौर एक साथ आएंगे, लेकिन यहां भी गुटबाजी खुलकर सामने आई । विधायक श्री जैन ने दोपहर करीब् 12 बजे पहुंचकर गोवेर्धन पूजा कर ली ।

विधायक के साथ सांसद लता वानखेड़े, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, निगमायुक्त राजकुमार खत्री सहित कई जिला पदाधिकारी, पार्षद मौजूद रहे । जिन्होंने अपने संबोधन में ऐसे धार्मिक – सांस्कृतिक आयोजनों की सराहना की ।
वहीं दूसरी ओर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी अपने समर्थकों के साथ दोपहर करीब 2 बजे समर्थकों सहित डेयरी विस्थापन स्थल के पशु मेला क्षेत्र में गिरिराज गोवर्धन एवं वहाँ मौजूद गायों की पूजा करने पहुंची ।

महापौर के साथ निगमायुक्त श्री खत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता डा सुशील तिवारी,कांग्रेस पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,एमआईसी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, याकृति जड़िया, पार्षद शिवशंकर यादव,पशुपालक संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे आदि उपस्थित रहे ।
बहरहाल शासकीय घोषित हो चुके गिरिराज गोवर्धन जैसे धार्मिक आयोजन में भाजपा जनप्रतिनिधियों में चल रही गुटबाजी फिर एक बार खुलकर सामने आ गई है । इस स्थिति पर एक पुराने वृद्ध भाजपाई नेता का कहना था कि अब तो पार्टी में किसी वरिष्ठ राष्ट्रीय या प्रांतीय नेता को ” कृष्ण ” बनकर सामने आना पड़ेगा जो पार्टी की इस गुटबाजी, मनभेद जैसे तूफ़ान को अपनी एक ऊंगली पर संभाल सके । वरिष्ठ पुराने भाजपा नेता का यह कथन कई मायने रखता है ।