Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान
    • पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन
    • निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई
    • बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार
    • आईएमए , आई एस ए और अधिवक्ता संघ सागर की संयुक्त पहल न्यायालय परिसर में सीपीआर का मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • सागर में FRHS India की बड़ी पहल: केमिस्टों को सुरक्षित गर्भपात कानून की दी गई विशेष ट्रेनिंग
    • आईएमए और आईएसए की पहल: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में CPR प्रशिक्षण शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » गुणवत्ता और विश्वसनीयता ब्रांडिंग का मूलमंत्र, खुरई की कृषि उपकरण इंडस्ट्री इसके लिए प्रसिद्ध – पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह
    ताजा ख़बरें

    गुणवत्ता और विश्वसनीयता ब्रांडिंग का मूलमंत्र, खुरई की कृषि उपकरण इंडस्ट्री इसके लिए प्रसिद्ध – पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह

    admin By adminOctober 18, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । किसी भी व्यवसाय में ब्रांड की सफलता उसकी गुणवत्ता और विश्वसनीय से तय होती है। इसमें समय लगता है लेकिन बड़ा दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित हो जाता है। “एक जिला एक उत्पाद“ में चयनित खुरई की कृषि उपकरण इंडस्ट्री ने इन्हीं विशेषताओं के कारण देश और प्रदेश के कृषि जगत में अपना स्थान बनाया है। यह स्वदेशी उत्पादों की सफलता का बड़ा उदाहरण है। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां धनतेरस पर एक पेट्रोलियम प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि खुरई के कृषि उपकरणों को मिलने वाली प्राथमिकता बताती है कि यहां की तकनीक बेहतर है। पिछले आठ सालों में खुरई में फाउंड्री की संख्या 75 हो गई। पेट्रोल पंप दो से बढ़ कर 12 हो गये। सुविधाएं और बढ़ेंगी तो और बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। आयरन का डिपो हो, बड़ी कटर मशीनें हों तो छोटी छोटी इंडस्ट्रीज और लग सकती हैं और खुरई कृषि उपकरणों के क्षेत्र में देश का हब बन सकता है।
    उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से सभी क्षेत्रों का विकास होता है। यहां इसकी संभावनाएं हैं। खुरई में भूमि की उपलब्धता, बीना नदी परियोजना से पानी की सुलभता, बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स, एग्रो उत्पादों की बहुलता, बीना में रेलवे गुड्स ट्रेक, सभी ओवरब्रिजों और सड़कों का निर्माण यहां है। खुरई में भी गुड्स ट्रेक बनेगा। निर्तला में दस एकड़ भूमि को औद्योगिक इकाइयों के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें इकाइयों के लिए 35 प्लाट निकाले गए हैं। कर्मपुरा में भी इंडस्ट्रियल एरिया बन रहा है। बीना-सागर रोड को औद्योगिक कारीडोर के रूप में घोषित किया गया है। यहां उपलब्ध शासकीय भूमि को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए चुना जा सकता है। उन्होंने खुरई के उद्योगपति परिवारों से कहा कि खुरई में फुड बैस्ड इंडस्ट्रीज अभी लगाई जा सकती हैं। फ्लोर मिल, दाल मिल के बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू किए जा सकते हैं। सागर में भी 1000 करोड़ की फुड प्रोसेसिंग यूनिट लग रही है। उन्होंने बताया कि खुरई में कृषि महाविद्यालय खोला गया है और मैंने अपनी 15 करोड़ विकास निधि कृषि महाविद्यालय का भवन बनाने के लिए दी है जिससे काम शुरू हो गया है। एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि भूमि नाप कर फेसिंग कार्य शुरू हो गया है, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया होगी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों से कह रहे हैं कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का निर्माण करना है। इसका आधार है स्वदेशी को अपनाना। हम स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो देश का धन देश की अर्थव्यवस्था में ही रोटेट होगा। इससे नये व्यवसायों, उद्योगों का निर्माण होगा ।
    उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा विदेशों के भरोसे हम आगे नहीं बढ़ सकते। स्वदेशी का उपयोग हम करें तो देश सशक्त होगा।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरें घटाई हैं जिसका लाभ सभी के साथ किसानों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कम होने से ट्रेक्टर पर डेढ़ लाख रुपए, ट्राली पर दस हजार, सीड ड्रिल पर 3 हजार, थ्रेसर पर 10 हजार रुपए कम हुए हैं। सीमेंट की बोरी 40 रु सस्ती हुई है। सभी प्रकार के वाहनों की कीमतों में कमी आई है जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं।
    कार्यक्रम को प्रतिष्ठान के संचालक धर्मेंद्र सिंह निर्तला, सेठ धर्मेंद्र जैन, बीना के पूर्व विधायक महेश राय, नीलेश प्रताप सिंह मिलन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया, एसडीओपी सचिन परते, वीर सिंह दाऊ, शेर सिंह सिमरघान, चंद्रप्रताप सिंह, हेमचंद्र बजाज, एम एस ठाकुर, विजय जैन वट्टी, मूरत सिंह पिपरिया, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह, संतोष पटेल बारधा, विकास समैया , देशराज यादव मंचासीन थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024269
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    By adminMarch 7, 20262

    सागर । केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय नई दिल्ली की मनसा अनुसार 7 मार्च 2026…

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026

    बिना चीरा, बेहतर इलाज: आईएमए सागर में इंटरवेंशनल रेडियोलोजी पर उच्चस्तरीय सेमिनार

    March 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    लाइनमैन दिवस पर हुआ विद्युत मंडल के लाईनमैनों का सम्मान

    March 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह जी की पुण्य तिथि पर सेवादल परिवार ने किया नमन

    March 6, 2026

    निगम द्वारा बकाया करों की वसूली हेतु सख्ती से कार्रवाई प्रारंभ तारण तरण चैत्यालय एवं गेंडा जी ट्रस्ट के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई

    March 6, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024473

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024318

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025296
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.