सागर । नगर निगम कर्मचारियों के वेतन ,एरियस का भुगतान एवं पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के निराकरण हेतु म.प्र.न.पा./न.नि.कर्म.संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत, कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री को ज्ञापन सौंपकर 13 अक्टूबर तक कर्मचारियों को दो माह का वेतन, पदोन्नति एवं पूर्व का बकाया एरियस दिये जाने की मांग की ।

नगर निगम/नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक ने कहा है कि 13 अक्टूबर तक अगर दो माह का वेतन, एरियस का भुगतान एवं पदोन्नति नहीं की जायेगी तो 14 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जायेगी। जिसके लिये नगर निगम प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति एवं पूर्व के बकाया एरियस के संबंध में बहुत लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन निगम प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है । इसी प्रकार कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। अगर निगम प्रशासन द्वारा 13 अक्टूबर तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
*महापौर ने 10 अक्टूबर गुरुवार मो बुलाई बैठक*

नककगं कर्मचारी संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद
महापौर श्रीमती संगीता सुषील तिवारी ने नगर निगम के कर्मचारियों के मानवीय दृष्टिकोण एवं दीपावली पर्व को देखते हुये उनकी लंबित मांगो के संबंध में कर्मचारी संघों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुये कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान, एरियस, पदोन्नति क्रमोन्नति सहित अन्य मांगों के संबंध में 10 अक्टूबर को दोपहर 1.00 बजे महापौर कक्ष में राजेषसिंह राजपूत, प्रांतीय महामंत्री, श्रीमति वर्षा समद, हरेन्द्र खटीक नगर निगम कर्मचारी कल्याण मोर्चा एवं अध्यक्ष सफाई कामगार यूनियन नगर शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक में महापौर द्वारा कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर कर्मचारियों की समस्याओं का उचित निराकरण किया जायेगा।