सागर । छिंदवाड़ा में कफ सीरप पीने से हुई बच्चों की मौत के बाद आज फिर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बीना में जांच के दौरान एक मेडीकल को सील कर दिया गया, जांच टीम को देखकर अधिकांश मेडिकल स्टोर्स बंद पाए गए । वहीं प्रशासन, खाध एवं ओषधि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस जांच कार्यवाही को लेकर जिला ओषधि संघ के बैनर तले बुधवार 8 अक्टूबर को हड़ताल कर मेडिकल स्टोर्स बंद रखे जाने का एलान कर दिया है ।

बिना में एसडीएम विजय डेहरिया द्वारा अधिकारियों के साथ डॉ अंजनी पंडित के क्लीनिक में एक मेडिकल स्टोर पाया गया जिसमें ना तो फार्मासिस्ट था और ना ही बिल बुक। जांच के दौरान पाया गया कि अनेक कंपनी के कोल्ड सिरप भी मिले जिनका रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया और दुकान का डायवर्सन भी नहीं था उक्त सभी अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम श्री डेहरिया ने मेडिकल स्टोर को तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान विकासखंड मेडिकल अधिकारी फार्मासिस्ट तहसीलदार मौजूद थे। बीना मैं कार्रवाई को देखते हुए मेडिकल संचालकों ने अपने-अपने मेडिकल बंद कर दिए जिससे उनकी जांच नहीं की जा सकी।इधर खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया ने अधिकारियों के साथ बलजीत मेडिकल एवं पंकज मेडिकल की जांच की गई ।
*बुधवार को हड़ताल पर जाने का एलान*
जिला ओषधि संघ ने प्रशासन की अचानक की जा रही जांच को लेकर बुधवार 8 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने और सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का एलान किया है । समाचार लिखे जाने तक ओषधि संघ अपने निर्णय पर कायम था, हालांकि संघ पदाधिकारियों को प्रशासन ने चर्चा के लिए बुलाया है ।