Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » *डॉक्टर ईमानदारी से कार्य कर पीड़ितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं: खाद्य मंत्री श्री राजपूत* *सीएम शीघ्र ही केंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, कैथ लेब के लिए प्रयासरत: विधायक श्री जैन* *बीएमसी में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन का हुआ लोकार्पण*
    स्वास्थ्य

    *डॉक्टर ईमानदारी से कार्य कर पीड़ितों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं: खाद्य मंत्री श्री राजपूत* *सीएम शीघ्र ही केंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, कैथ लेब के लिए प्रयासरत: विधायक श्री जैन* *बीएमसी में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीन का हुआ लोकार्पण*

    admin By adminOctober 5, 2025No Comments96 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । अब सीटी स्कैन एवं एमआरआई की जांच कराने भोपाल या जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह सभी जांचें अब सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में होगी। डॉक्टर ईमानदारी से कार्य करें और पीड़ित व्यक्तियों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ हम बीएमसी को और आगे बढाने में हर संभव मदद करेंगे एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में सरकार के माध्यम से लगातार पंख लग रहे है

    ।उक्त विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु सीटी स्कैन (160 स्लाइस) एवं एमआरआई (1.5 टेस्ला) मशीनों के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर, डॉ. राजेश जैन, सीएमएचओ डॉ. ममता तिमारे, डॉ. पुण्य प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. रमेश पांडे, डॉ. सृकति श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

    मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की जो पहले छवि थी, उसको बदलने का कार्य डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की लगातार मेहनत और संकल्प से बदली है। सभी डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ पूरी ईमानदारी और लगन से पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें समुचित उपचार प्रदान करें। बीएमसी में अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार के माध्यम से इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मशीने संपूर्ण बुंदेलखंड के लिए वरदान सिद्ध होंगी और अब हमारे बुंदेलखंड के निवासियों को भोपाल या जबलपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सारी जांचें और इलाज अब यहीं बीएमसी में होंगे। उन्होनें कहा कि पहले का जमाना गया जब छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भोपाल या इंदौर जाना पड़ता था। मंत्री ने कहा कि इन आधुनिक मशीनों का प्रयोग और रख-रखाव इस प्रकार हो कि ये वर्षों तक अपना कार्य करती रहें।
    इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि बीएमसी में जल्द ही प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के माध्यम से कैथ लैब की स्थापना भी की जाएगी और शीघ्र ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन होगा। उन्होंने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से आग्रह किया कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन करें और बीएमसी को बुलंदियों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं बीएमसी के सकारात्मक रवैये से सरकार द्वारा 125 सीटों से बढ़ाकर 150 की गई है, और अब इसे 250 सीटों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। शीघ्र ही इसके लिए सरकार के समक्ष इसकी मांग रखी जाएगी।
    डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया । मंत्री श्री राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने सीटी स्कैन एवं एमआरआई मशीनों के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली एवं संचालनकर्ता डॉक्टरों एवं अन्य सहयोगियों से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अजय गंगवानी, डॉ. ब्रजभान अहिरवार, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. ज्योति चौहान सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष जैन ने तथा आभार डॉ. राजेश जैन ने माना।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर का सीएमएचओ कार्यालय में औचक निरीक्षण, 21 अधिकारी- कर्मचारी मिले अनुपस्थित, 3 दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

    June 19, 2026

    बीएमसी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि: ‘वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलोजी’ में बीएमसी के शोध को मिला स्थान चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मिली पहचान

    June 6, 2026

    अस्थमा जागरूकता पर आईएमए सागर का रहली में विशेष अभियान

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.