
युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अपने आप में सेवा का एक बड़ा उत्सव है। महात्मा गांधी जी ने कहा था कि स्वयं को खोजने का सबसे अच्छा माध्यम है अपने जीवन को दूसरों की सेवा में समर्पित करना। श्री सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। हमें सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। हमें सेवा पखवाड़ा के बाद भी निरंतर वृक्षारोपण स्वच्छता या रक्त दान शिविर आयोजित करना हैं। हमारा यह प्रयास हो कि निरंतर सेवा करें।
सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर सबसे महान सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि जो अन्न दें वो अन्नदाता जो धन दे वो धनदाता, जो विद्या दे वो विद्यादाता लेकिन जो रक्त दे वो जीवन दाता। जब हम एक यूनिट रक्त देते हैं तो उससे तीन से चार लोगों का जीवन बचाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में हर साल एक करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन 75 लाख यूनिट रक्त ही उपलब्ध हो पाता है। देश में 25 लाख यूनिट रक्त की कमी है। इस रक्त की कमी से हर साल हजारों लोग अपनी जान गवांते हैं। रक्तदान शिविर ही इस कमी को पूरा करने के सबसे अच्छे माध्यम हैं। रक्तदान महादान है जिसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से राष्ट्र के अलावा हमें स्वयं भी लाभ होता है। हमारे स्वास्थ्य को लाभ होता है।
श्री सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात पर प्रसन्नता और गर्व है कि मेरे पिताजी निरंतर 11 वर्षों से अपने जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। जिसमें वर्तमान तक 13112 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। अतः हमें निरंतर रक्तदान शिविर में भाग लेना है। इससे स्वास्थ्य भारत का सपना पूरा होगा। राष्ट्र निरंतर प्रगति करेगा। हम सब मिलके स्वास्थ्य भारत के माध्यम से ही 2047 तक अपने राष्ट्र को एक विकसित राष्ट्र बनायेंगे। और मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरू के रूप में स्थापित होगा।
*रक्तदान ही महादान है*
युवा नेता श्री अविराज सिंह भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ झंडा चौक से महाकाली मंदिर तक जीएसटी बचत उत्सव एवं स्वदेषी अभियान जन संपर्क में शामिल हुए। उन्होंने जीएसटी को भारत की अर्थव्यवस्था को सरल, पारदर्शी और मजबूत बनाने वाला सुधार बताया। उन्होंने कहा कि इससे एक देश, एक कर, एक बाजार का सपना साकार हुआ है। जीएसटी केवल एक कर सुधार नहीं, बल्कि भारत के प्रगति पथ पर तेजी से आगे बढ़ने का प्रतीक है।
कार्यक्रम में राहुल चौधरी नगर मंडल अध्यक्ष, जमना प्रसाद अहिरवारजनपद अध्यक्ष, रविन्द्र सिंह राजपूत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह राजपूतधनौरा मंडल अध्यक्ष, राजू चंदेल सेवा पखवाड़ा संयोजक, धर्मेन्द्र निर्तला सह संयोजक, अखलेष पंडा जी सह संयोजक, माखन पटैल निर्तला, सेवा पखवाड़ा संयोजक ग्रामीण, ओमप्रकाश बिलैया सहसंयोजक ग्रमीण मंडल, नरेन्द्र द्विवेदी बनहट सहसंयोजक, पुष्पेन्द्र सिंह बछऊ संयोजक धनौरा मंडल, ऋषिकांत व्यास, राजाभाई धांगर सहसंयोजक, श्रीमति रश्मि सोनी जी महिला मोर्चा अध्यक्ष, सीएमओ राजेश मेहतेले जी, बीएमओ राम जी ठाकुर, सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
