Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
    • मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया
    • एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ
    • महानआर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में क्रिकेट क्रांति की ओर बढ़ रहा मध्य प्रदेश एमपीएल के शुभारंभ में आकाश सिंह राजपूत ने की भेंट
    • कटरा बाजार एवं विजय टाकीज चौराहा क्षेत्र में नाला सफाई में बाधा बने पक्के अतिक्रमण हटाए गए, सड़क पर रखी सामग्री जप्त की
    • भाजपा की संगठनात्मक शक्ति ही सफलता का आधार : विधायक शैलेंद्र जैन नगर मंडल एवं अंबेडकर मंडल की मासिक बैठकों में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
    • पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में 20 करोड़ लागत से हनौता पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » खुरई में 33.18 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण खुरई सिविल अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्टिफिकेट मिलने पर भूपेन्द्र सिंह ने बधाई दी, कहा खुरई में मेडीकल कॉलेज खोलने का संकल्प
    ताजा ख़बरें

    खुरई में 33.18 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण खुरई सिविल अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्टिफिकेट मिलने पर भूपेन्द्र सिंह ने बधाई दी, कहा खुरई में मेडीकल कॉलेज खोलने का संकल्प

    admin By adminJuly 7, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    सागर । पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां 33.18 करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने यहां के संत रविदास वार्ड में गरीब मजदूर वर्ग के लिए रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत 50 आवासीय मकानों, 1 करोड़ की लागत से दुबे कालोनी से डीपीएस स्कूल तक सीसी निर्माण, 2.5 करोड़ की लागत से अमर फैक्ट्री से बायपास तक सीसी मार्ग तथा 1 करोड़ की लागत से खुरई नगर पालिका के 12 वार्डों में सोलर सिस्टम सहित स्ट्रीट लाईट कार्य का भूमिपूजन किया। जिन कामों के लोकार्पण व शुभारंभ किए गए उनमें 4 करोड़ की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी विभाग का नवीन रेस्ट हाऊस, 2 करोड़ की लागत से निर्मित अमर फैक्ट्री से बायपास तक सीसी निर्माण, 1 करोड़ की लागत से निर्मित निर्तला मेन रोड से लुहर्रा सीसी मार्ग, 35 लाख की लागत से निर्मित खिमलासा मेन रोड से मुहली बुजुर्ग तक बीटी रोड निर्माण कार्य हैं।

    इस अवसर पर महाकाली टीन शेड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने मंत्री रहते हुए एडीबी प्रोजेक्ट से 350 करोड़ लागत के जो विकास कार्य स्वीकृत किए थे अब वे कार्य अब क्रमशः पूर्णता की ओर पहुंच कर खुरई के विकास के मानचित्र में शामिल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुरई को विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण में नंबर वन बनाने की सूची में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों के दल ने सागर जिले के सभी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए खुरई सिविल अस्पताल को 89 प्रतिशत अंकों के साथ नंबर वन घोषित किया है। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने इसके लिए खुरई की जनता को बधाई देते हुए इसका प्रमाण पत्र खुरई बीएमओ डॉ. रामजी ठाकुर को सौंपा।
    पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री सिंह ने कहा कि आप सब के सहयोग खुरई को मेडीकल हब, एजूकेशन हब और इंडस्ट्रियल हब बनाने का संकल्प मेरा है जो ईश्वर की कृपा से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि स संकल्प को पूरा करने के लिए मैंने प्लानिंग से खुरई के विकास की रूपरेखा बनाई थी जिस पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि खुरई अस्पताल के भवन का निर्माण और लगातार विस्तार, पीडियाट्रिक विभाग खोलना, सेप्रेशन यूनिट सहित जिले का सबसे अधिक क्षमता का ब्लड बैंक, ऑक्सीजन प्लांट, 3 डायलिसिस मशीनें,सोनोग्राफी मशीनें, एडवांस लैब, एयरकंडीशन व्यवस्था, पार्क, जल उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट सहित रोड इस उद्देश्य से बनाए गए हैं कि यहां मेडीकल कॉलेज खोला जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए अस्पताल से लगी 12 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा कर मेडीकल कालेज के लिए इस भूमि को आरक्षित किया जा चुका है जिसका बोर्ड उस भूमि पर लगा दिया गया है। वह समय दूर नहीं जब सभी घातक बीमारियों का इलाज खुरई में ही संभव हो सकेगा। गरीब औश्र आभाव ग्रस्त मरीजों को उपचार के लिए बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव लगातार बहिनों के रोजगार और आर्थिक समृद्धि के लिए योजनाओं पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने लाडली बहनों की राशि आगामी दीपावली से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा कर दी है जिसे आगे बढ़ा कर 3000 रुपए तक ले जाएंगे। रक्षाबंधन पर भी सभी लाडली बहिनों को बढ़ी हुई राशि 1500 मिलेगी। ड्रोन दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी पहल की गई और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न काम बहिनों को सौंपे जाने लगे हैं ताकि उनकी आमदनी में वृद्धि हो। जल्दी ही विद्यार्थियों को वितरित होने वाली स्कूल ड्रेस बनवाने का काम भी स्व-सहायता समूहों की बहिनों से ही कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 94 हजार मेधावी छात्र छात्राओं को 25 हजार रुपए लैपटाप खरीदने के लिए दिए हैं ताकि वे तकनीकी शिक्षा में तेजी से आगे बढ सकें और शिक्षा को आसान बना सकें। जल्दी ही गांवों के छात्र छात्राओं को साइकिल तथा हरेक स्कूल में टापर विद्यार्थी को स्कूटी भी दिए जाएंगे।
    पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस साल दीवाली के बाद एक और दीपावली खुरई क्षेत्र के लोग मनाएंगे जब बीना नदी परियोजना का पानी खेतों में पहुंचेगा। बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ की लागत से लगाए जा रहे पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स का काम तेजी से चल रहा जिससे खुरई में बड़ी संख्या में इंडस्ट्री लगेंगी। इसके लिए निर्तला रोड पर 10 एकड़ भूमि पर औद्योगिक कांप्लेक्स विकसित की गई है। दूसरे औद्योगिक कांप्लेक्स के लिए करमपुर में भूमि चिन्हित कर ली गई है। इन इंडस्ट्रियल एरिया से इतना रोजगार सृजित होगा कि क्षेत्र का कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा।
    उन्होंने कहा कि खुरई में ही 13 हजार पीएम आवास बनाए जा चुके हैं। एक समय यहां खपरैले, टीन टप्पर, बरसाती वाले घरों की बड़ी संख्या दी अब ऐसे मकान दिखाई नहीं देते। उन्होंने कहा कि आवासीय पट्टे खुर ई में 50 सालों से नहीं बांटे गए थे जिससे पीएम आवास बनाने में मुश्किलें आईं। हमने यहां शासकीय भूमि से कब्जे हटवा कर उस भूमि पर 16 हजार आवासीय पट्टे यहां बटवाए। उन्होंने कहा कि जब भी खुरई के विकास और सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि की आवश्यकता होगी तब शासकीय भूमि के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। बाजारों के अतिक्रमण हटाने के लिए किसी को बेरोजगार नहीं किया जाएगा। पहले वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे तब किसी को हटाया जाना चाहिए। हमने शापिंग कांप्लेक्स, दूकानें और हाट बाजार बनवाए हैं ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। रेलवे स्टेशन का रेस्ट हाउस को हटा कर बायपास पर नया रेस्ट हाउस बनाया गया और उसके स्थान पर बड़ी संख्या में दूकानें बनाई गईं। इससे रेस्ट हाउस की उपयोगिता ठीक हुई और लोगों को रोजगार सृजित हुआ। दस साल पहले तक ईंट भट्टों के धुंए से भरे क्षेत्र में आज आडिटोरियम, पार्क और म्यूजियम दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि हनौता पर्यटन स्थल पर गत वर्षों में किए गए वृक्षारोपण से वहां का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ गया है। जल्दी ही खुरई में एक ही दिन में दस हजार वृक्ष लगाए जाएंगे। पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने नवीन रेस्ट हाउस का लोकार्पण करने के पूर्व उसके परिसर में वृक्षारोपण किया।

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सफाई मित्रों को एक लाख के रैनकोट वितरित किए। पांच सफाई मित्रों को किट वितरण कीं। उन्होंने नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वर्षाकाल में नगर में कहीं भी जलभराव नहीं हो। जिन भी घरों में जलभराव जैसी समस्याओं से किसी परिवार को आवास की समस्या उत्पन्न हो उन्हें रैन बसेरा में रखा जाए और उनकी भोजन व्यवस्था भी की जाए

    कार्यक्रम में हेमचंद बजाज, वीर सिंह, विजय जैन, नप अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, राहुल चौधरी, रविन्द्र राजपूत, एसडीएम मनोज चौरसिया, एसडीओपी सचिन परते, सीएमओ राजेश मेहतेल, मूरत सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, ओमप्रकाश घोरट, लक्ष्मण सिंह, राजू नगदा, राजू चंदेल, महेश सक्सेना, पदम सिंह, नीतिराज पटैल, महेश सिंह, गोपाल नेमा, श्रीमती रश्मि सोनी, ब्रजेन्द्र सिंह, कमलेश राय, हरिशंकर कुशवाहा, प्रवीण जैन, प्रभात सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, अर्चना जैन, विक्रम अहिरवार, मुन्नालाल कुशवाहा, लाखन यादव, महेश विश्वकर्मा, सौरभ नेमा, निर्मला राज, काशीराम अहिरवार, विनोद राजहंस, राहुल सिंह, भरत अग्रवाल, रामशास्त्री, शत्रुघन सिंह, बल्ली सोनी, देशराज यादव, कल्लू यादव, अजीत सिंह अजमानी, बलराम यादव, सोनू चंदेल, जगदीश अहिरवार, मेहरबान अहिरवार, मनोज राय, इंद्र कुमार राय, आकाश परिहार, जितेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024271
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    By adminJune 5, 20261

    सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खंपुआ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश…

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का विशेष अभियान होगा प्रारंभ अटल पार्क से होगा पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यावरण दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वृक्षारोपण के साथ ग्राम खमकुआ में 33/11 केवी सब स्टेशन का भूमिपूजन, 10 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

    June 5, 2026

    मां हमें जन्म देती है और वृक्ष हमें जीवन देते हैं – भूपेन्द्र सिंह मालथौन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित किया

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, भाजपा ने अटल पार्क में किया पौधारोपण विद्यायक साइकल चलाकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

    June 5, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024491

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024327

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.