सागर। मकरोनिया स्थित राम सरोज समूह के नवनिर्मित प्रतिष्ठान आर एस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर राम सरोज समूह के संस्थापक स्व.श्री रामशंकर केसरवानी,राम सरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में शामिल हुए नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया,सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे,भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष मकरोनिया मिहीलाल अहिरवार,नर्मदा भक्त पंडित केशव महाराज जी,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल तिवारी,वरिष्ठ नेता सुधीर यादव, उद्योगपति गोलू रिछारिया एवं अन्य अतिथियों ने सम्मिलित होकर रामसरोज समूह के पिताजी एवं माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं दीपप्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी,समाजसेवी शैलेश केशरवानी एवं समाज सेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं रक्तदाताओं और जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स डॉ आर के बिंदुआ, डॉक्टर रश्मि चौधरी सहित पूरी टीम का धन्यवाद जताया।इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाना इससे बड़ी सेवा और कोई नहीं हो सकती सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन रामसरोज समूह के पिताजी एवं माता की पुण्य स्मृति में इस पुण्य कार्य का आयोजन किया गया । वह ऐसे ही समाज सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ते रहें और जरूरतमंदों की सेवा करते रहे। सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने बताया कि रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी संजीव केसरवानी, समाजसेवी शैलेश केसरवानी एवं समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी माता-पिता की स्मृति में समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं वह अनुकरणीय है। आज उनकी पुण्यस्मृति में रामसरोज समूह के नवनिर्मित प्रतिष्ठान आरएस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
समाजसेवी संजीव केसरवानी ने कहा कि किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो और उसे समय पर उसकी उपलब्धता हो जाए तो इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती इससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है इसलिए रक्तदान को जीवन दान कहा गया है। इसीलिए रामसरोज समूह का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेशन हो जिससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।
समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने बताया कि अगर आप सभी को जन सेवा करनी है तो रक्तदान से उत्तम सेवा और कोई नहीं हो सकती। आज राम सरोज समूह के संस्थापक स्वर्गीय राम शंकर केसरवानी एवं राम सरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी की स्मृति में सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मकरोनिया स्थित हमारे आर एस जिओ बीपी पेट्रोल पंप पर किया। रक्तदान कर दूसरों को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मेरे सभी भाई बंधु एवं समस्त रक्तदाताओं का हृदयपूर्वक आभार करता हूं। निश्चित ही आपने जो कार्य किया है वह दूसरों के लिए प्रेरणा देगा हमारे डॉक्टर की पूरी टीम जो लगातार अपनी निगरानी में ब्लड डोनेशन कराती रही है समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने कहा कि सागर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का मैं धन्यवाद व्यक्त करता हूं कि उन्होंने हमारे पूज्य माताजी एवं पूज्य पिताजी की पुण्य स्मृति में ईस शिविर का आयोजन किया। सागर जिले में ब्लड की कमी ना हो।हमेशा प्रयाप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहे तथा लोगों को जरूरत पड़ने पर आसानी से ब्लड मिल सके इसको लेकर हमलोग भी प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से लोगों के शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है।रक्तदान के पश्चात 90 दिन के बाद लोगों के शरीर में फिर नया रक्त संग्रह हो जाता है।इसलिए लोगों को रक्तदान करने से कभी घबराना नहीं चाहिये ओर रक्तदान कर लोगों की जान बचाना चाहिये। क्योंकि रक्तदान महादान से ही हम एक-दूसरे को मदद कर रक्तदान कर लोगों की जान बचा सकते हैं। मैं सभी रक्तदाताओं और डॉक्टर की टीम का भी धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। इस अवसर पर श्याम सुंदर मिश्रा, कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, पार्षद विवेक सक्सेना,पार्षद बलवंत ठाकुर,वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा,मनोहर साहू,अभिषेक जैन अनीश रावत, डब्बू मुखारिया आलोक अग्रवाल ऋषि ठाकुर विनोद चौकसे अक्षत चौकसे,आदर्श ज्योतिषी,पंडित अनिल शास्त्री,मिश्री चंद्र गुप्ता,नितिन कोरपाल,अमित प्यासी,सिद्धार्थ पचौरी,राजेश पंडित,पवन ठाकुर,सुनील भदोरिया,संदीप सोनी,डॉ अंशुल सिंह,अनूप साहू,विष्णु साहू,अब्बी साहू,नितिन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे