सागर। सोमवार को केंद्रीय जेल के कैदियों को रामसरोज समूह द्वारा प्रयागराज से गंगा जमुना सरस्वती त्रिवेणी संगम का जल मंगवाकर एकादशी के अवसर पर जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत के साथ पूर्ण विधि विधान से स्वस्तिवाचन कर गंगाजल का पूजन किया उसके पश्चात कैदियों को स्नान कराया गया इस दौरान कैदियों ने रामसरोज समूह के सदस्य समाज सेवी शैलेश केशरवानी, समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी, समाजसेवी नवीन केसरवानी को धन्यवाद दिया ।

जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने कहा कि मैं राम सरोज समूह के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने इस अनूठे कार्य को करके लगभग 2000 कैदियों को गंगा स्नान करवाये आप सभी यहां से बाहर निकाल कर अच्छे रास्ते पर चले ऐसी मेरी कामना है । समाज सेवी शैलेश केसरवानी ने कहा कि किसी कारण बस आप यहां जेल में है। आप लोग प्रयागराज नहीं जा पा रहे। आपके मन में भी रहा होगा कि जहां देश ही नहीं पूरी दुनिया के लोग प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में जाकर महाकुंभ के इस महापर्व में डुबकी ले रहे हैं। कि मैं भी वहां पर जाऊं और इस 144 वर्ष बाद पढ़ने वाले महाकुंभ का अनुभव करूं। क्योंकि आपका जा पा रहा तो संभव नहीं है। परंतु देखिए आप कितने भाग्यशाली हैं त्रिवेणी का जल आपके पास आया है। राम सरोज समूह को यह खुशी है कि इस कार्य का माध्यम हम बन पाए। प्रशासन द्वारा प्रयागराज में जो व्यवस्था की गई वह सराहनीय है। यह गंगा मैया का चमत्कार है जो इतना बड़ा महाकुंभ का आयोजन हुआ और करोड़ों की संख्या में लोगों ने स्नान किया यही हमारा सनातन धर्म है। रामसरोज समूह के सदस्य समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी ने बताया कि जब सागर से गंगाजल लेने हेतु प्रयागराज ट्रैक्टर जा रहा था तब हमने भगवान से ऐसी कामना की थी कि यह गंगा महाकुंभ की आखिरी स्नान महाशिवरात्रि के पहले सागर आ जावे। चुकी रास्ते में श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी और सागर से प्रयागराज की दूरी अधिक होने के कारण साथ साथ जाम की स्थिति कहीं-कहीं निर्मित हो रही थी। लगातार हम टैंकर चालक से जानकारी ले रहे थे। और यह केवल गंगा मैया का चमत्कार है जो आज एकादशी के दिन आप सभी को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम से ले गए गंगाजल में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस महाकुंभ के महापर्व पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। और आपका जीवन धन्य होता हैआप सभी प्रयागराज से ले गए इस गंगाजल में स्नान करें और संकल्प लेवे कि आने वाले समय में यहां से बाहर निकाल कर अपराध के रास्ते पर ना जाकर नेक रास्ते पर जावे। जिससे आप सभी का कल्याण हो।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने कहा कि राम सरोज समूह जो समाज सेवा और सामाजिक सेवा के कार्य कर रहा है वह अविस्मरणीय है । रामसरोज समूह और जेल प्रशासन को शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर कुणाल केसरी,नचिकेत केसरी,अब्बी साहू,विक्रम साहू,अजय मेढेकर,शिवांश सोनी, नितिन साहू,आशु,संतोष सेन,वृंदावन पाठक,मक्खन सहित बड़ी संख्या में जेल प्रशासन के लोग उपस्थित रहे।