सागर । हम सभी को मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरु, वैभवशाली बनाना है। इसके लिए हमें केवल एक प्रयास करना होगा। अपने देश के हर कोने में राम राज्य को स्थापित करना होगा, तभी हमारा देश पुनः विश्वगुरू बनेगा। यह बात शनिवार को ग्राम रोड़ा में 74 लाख रूपए लागत से हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोड़ा के उन्नयन कार्य एवं नवीन बाउंड्रीवाल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ी हुई थी। भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद बांकी विधानसभाओं को भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी विधानसभा टक्कर दे रही है, यह भूपेन्द्र भैया के प्रयासों से संभव हो सका है।
अविराज सिंह ने नवीन बस स्टेण्ड बरोदियाकलां के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप इंदौर, भोपाल जैसे बड़े महानगर जाएंगे तो आपको महसूस होगा कि ऐसा बस स्टेण्ड तो हमारे यहां भी है। यहां जो बस स्टेण्ड बना है वह किसी महानगर के बस स्टेण्ड से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बस स्टेण्ड का परिसर इतना भव्य है वहां पर कोई भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया के विकास के विजन में क्षेत्र का कोई भी कोना पिछड़ा नहीं होता, अपनी विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास होता है। अविराज सिंह ने कहा कि भूपेन्द्र भैया के विधायक बनने के बाद जितना विकास पिछले 50 सालों में नहीं हुआ उतना विकास भूपेन्द्र भैया ने 10 वर्षों में करके दिखा दिया। अविराज सिंह ने क्षेत्र में किए गए अनेकों विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इसके उपरांत युवा नेता अविराज सिंह ने आफिसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भूपेन्द्र भैया ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मैच की तैयारियों तथा मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत संबंधी बैठक ली।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविन्द सिंह लोधी, रोड़ा सरपंच प्राण सिंह, गीदा सरपंच यशवंत सिंह, गजेनद्र सिंह, जनपद सदस्य हाकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह चीलपहाड़ी, नाराययण दुबे, अजय राजपूत, राजू तिवारी, मनीराम चौका, निरंजन ठाकुर, बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. जीएस धाकड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।