सागर । जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व के प्रख्यात अर्थ शास्त्री स्व. डाँ मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर देश के लिए किये गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि स्व. मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया, उन्होंने परमाणु शक्ति बनने के द्वार खोले। उन्होंने कम बोलकर अधिक कार्य करके देश की आम जनता के हित किये। उनकी सोच थी कि देश का कोई व्यक्ति भूखा न रहे, इसलिए वे खाद्य सुरक्षा बिल लाए। मनरेगा से लेकर निर्भया क़ानून उनके कार्यकाल की ही देन हैँ।
वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ कटारे ने कहा मनमोहन जी ने सूचना का अधिकार दिया, जिससे सरकार के कामकाज की जानकारी आम जनता भी प्राप्त कर सकती है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि मनमोहन सिंह देश के सच्चे सपूत थे, उन्होंने शिक्षा का अधिकार दिया जिससे देश में शिक्षादर में वृद्धि हुई।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि वे एक बिरले इंसान थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन ईमानदारी से जिया और देश के लिए जिया. उनके कार्यों को आने बाले दशकों तक याद किया जाएगा।
वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह चावला ने कहा कि उन्होंने कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोला, और न ही बुरा किया। वे निष्काम कर्मयोगी थे। पिछड़ा वर्ग नेता रमाकांत यादव ने कहा कि सी ए जी विनोद राय ने कैग रिपोर्ट में डाँ मनमोहन सिंह को बदनाम किया और जब बाद में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तो माफ़ी मांग ली।
श्रद्धांजली सभा में प्रमुख रूप से अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, सेवादल अध्यक्ष शहर सिन्टू कटारे,सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,पार्षद ताहिर खान,लीलाधर सूर्यवंशी, जमना प्रसाद सोनी डाँ संदीप सबलोक, प्रदीप पप्पू गुप्ता,दीनदयाल तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी,दामोदर कोरी,किरण लता सोनी, सुरेश पिंजवानी,रजिया खान, रेखा सोनी,हीरालाल चौधरी,ओमप्रकाश पाण्डेय,महेश अहिरवार,शरद पुरोहित, हरिश्चन्द्र सोनवार, सुनील पावा, नितिन पचौरी, श्रीदास रैकवार,नीलेश अहिरवार, पवन जाटव इम्तियाज़ खान प्रदीप पाण्डेय,टीकाराम दीवान, मीना पवन पटेल,गोपीलाल यादव,शाहरुख़ खान दीपू कोरी, साहिल खान वीरू चौधरी सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।
अंत में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डाँ मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस नेता पुनीत दुबे के बड़े भाई राजेश दुबे को श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। कासन सेवादल जिलाध्यक्ष शहर सिन्टू कटारे ने दिया।