Close Menu
Postmortem TimesPostmortem Times

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद
    • सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप
    • खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी
    • सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में
    • श्रीराम कथा कलशयात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
    • बड़ा बाजार छात्र संघ का सदस्यता अभियान 25 से : श्री चौबे
    • जैसीनगर में निशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर युवा नेता आकाश राजपूत के युवा शक्ति संगठन ने आयोजित किया शिविर
    • संयुक्त मोर्चा द्वारा स्थायी कमियों, दैनिक वेतनभोगी एवं मस्टरकर्मियों के नियमितीकरण के संबध में बैठक आयोजित, समिति का गठन हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Demo
    • Home
    • देश
    • राज्य
    • राजनीति
    • अपराध
    • ताजा ख़बरें
    • व्यापार
    • खेल
    • शिक्षा
    • विकास
    • स्वास्थ्य
    • आपके काम की खबर
      • अविष्मरणीय
      • सामाजिक सरोकार
      • अजब-गजब
    Postmortem TimesPostmortem Times
    Home » जब गीता के संस्कृत श्लोकों का वाचन होता है तो पूरा ब्रह्मांड सकारात्मक ऊर्जा से गूंज उठता है –मंत्री श्री राजपूत जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का माध्यम है गीता – महापौर श्रीमती तिवारी
    ताजा ख़बरें

    जब गीता के संस्कृत श्लोकों का वाचन होता है तो पूरा ब्रह्मांड सकारात्मक ऊर्जा से गूंज उठता है –मंत्री श्री राजपूत जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का माध्यम है गीता – महापौर श्रीमती तिवारी

    admin By adminDecember 11, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सागर । गीता जयंती के पावन अवसर पर सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गीता जयंती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत गीता में दिए गए उपदेश ‘‘कर्म किए जा फल की इच्छा ना करे’’ यह जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है। हमारी संस्कृति भी हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। जब गीता के संस्कृत श्लोकों का स्वरपाठ होता है तो पूरा ब्रह्मांड सकारात्मक ऊर्जा से गूंज उठता है। जैसे मानो कोई अदृश्य शक्ति है , जो दिखाई नहीं देती पर जिसका आभास अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि गीता और महाभारत जैसे ग्रंथ हम सभी को अवश्य पढ़ने चाहिए तथा इन ग्रंथो में दिए गए उपदेशों का अपने जीवन में अनुसरण भी करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की यह कोशिश है कि हर असहाय व्यक्ति की मदद की जाए। प्रत्येक वर्ग के लिए लगातार प्रयासरत एवं कार्य कर रही इस सरकार को एक वर्ष होने जा रहा है। जिस प्रकार गीता में भगवान श्री कृष्ण मार्गदर्शन देते हैं उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार में डॉ मोहन यादव समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में माताओं बहनों के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने लाडली बहना योजना शुरू की थी और आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से पुनः राशि पहुंची है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि गीता जैसे महान ग्रंथ का ज्ञान हमारी आने वाली पीढ़ी को भी होना चाहिए जिससे वे ग्रंथ के माध्यम से दिए गए जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपना कर आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का माध्यम है। यह हमारे लिए प्रसन्नता एवं गर्व की बात है कि दुनिया में गीता ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता आज के समय में भी प्रासंगिक और समसामयिक है। गीता महोत्सव के दौरान गीता पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय दर्शन और चिंतन का मूल आधार यह ग्रंथ सच्चे कर्तव्य पथ की ओर प्रशस्त करता है और इंसान को हर परिस्थिति में अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने की शिक्षा देता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जन सामान्य, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, इस्कॉन मंदिर के गुरुजन, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, नगर निगम उपायुक्त श्री एस एस बघेल, श्रीमती हेमलता पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन सहित अन्य गुरुजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, शासकीय रवि शंकर कन्या उच्चतर विद्यालय सागर की छात्राएं सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300

    महापौर निवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, शहर के विकास को लेकर हुई चर्चा

    November 6, 2024272
    Don't Miss
    ताजा ख़बरें

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    By adminJuly 21, 20261

    सागर । सागर शहर में आयोजित होने जा रहे भव्य धार्मिक आयोजन के पूर्व निकाली…

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026

    सागर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू ,विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर विस में सीएम ने दी जानकारी खुरई में नवीन सिविल न्यायालय भवन की प्रकिया में

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    Demo
    About Us
    About Us

    Rahul Silakari,
    41/4, Bariya Ghat Ward, Bada Bajar , Sagar (M.P.)

    Email Us: rahulsilakari2472@gmail.com
    Contact: +91-9425172472

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    रावतपुरा सरकार की निकली शोभायात्रा का महापौर ने पुष्प वर्षा कर लिया आशीर्वाद

    July 21, 2026

    सागर पंजीयक निधि जैन मामला: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, वित्त विभाग के प्रमुख सचिव को थमाया अवमानना नोटिस मां के नाम क्रय की गई संपत्ति के पंजीयन में अनियमितता का है आरोप

    July 21, 2026

    खेल परिसर भवन के रिनोवेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया विस में मंत्री विश्वास सारंग ने विधायक शैलेंद्र जैन को दी जानकारी

    July 21, 2026
    Most Popular

    अपर कलेक्टर 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए बंटवारे में जमीन अपने नाम करने मांगे थे 20 हजार

    September 12, 2024499

    बीना का जिला बनना तय, सीएम मोहन यादव करेंगे घोषणा *उपचुनाव के चलते बीना को लाभ *20 दिन से बीना सहित खुरई में चल रहा जिला बनाओ आंदोलन

    August 19, 2024328

    अमानक स्‍तर का गेहूं खरीदने पर समति प्रबंधक और सर्वेयर को पद से हटाने के दिए निर्देश गेंहू उपार्जन केंद्रों का हुआ निरीक्षण

    April 8, 2025300
    ThePostMortem Times @ 2024 All Right Reserved. Designed by CodexFly Technology
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.